सभी नंगे पैर थे और भाजपा कॉर्पोरेटर ने जूते पहनकर किया योग, वीडियो देखकर ट्रोल कर रहे हैं लोग
राजकोट। विश्व योग दिवस के मौके पर दुनियाभर में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकोट में आयोजित ऐसे ही एक योग कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा के दिग्गज नेता शामिल हुए। जिसमें भाजपा के कॉर्पोरेटर और आरोग्य विभाग के चेयरमैन जयमीन ठाकर भी उपस्थित थे। हालांकि, उन्होंने जूते पहनकर इस कार्यक्रम में योगा किया। सभी लोग नंगे पैर योग कर रहे थे। इसी दौरान उनका वीडियो बन गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

संवाददाता के अनुसार, राज्यभर में जयमीन ठाकर की चर्चा हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमीन ठाकर कैसे योग कर रहे हैं। उनके पैरों में जूते हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जयमीन ठाकर की इस हरकत को लेकर भाजपा हाईकमांड द्वारा क्या एक्शन लिया जाएगा? मालूम हो कि पांच साल पहले भाजपा के सर्वोच्च नेता और देश के प्रधानमंत्री द्वारा 21 जून को विश्व योगा दिवस घोषित किया गया। तबसे न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में यह दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications