राजकोट में युवक के हाथ-पैर बांध बेरहमी से मौत के घाट उतारा

gujarat News, राजकोट। गुजरात के राजकोट शहर में क्राइम रेट दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। ऐसे में एक और हत्या की घटना सामने आई है। माधापर चौक से एक युवक की लाश मिली थी। इस घटना की प्राथमिक जानकारी के मुताबिक युवक का चेहरा और हाथ-पांव बांध बेरहमी से पीटकर उसको मौत के घाट उतारे जाने की हकीकत सामने आई है।

A youth killed brutally in city

बुधवार दोपहर को शहर के माधापर चौक स्थित माधव पार्टी प्लॉट की छत से एक युवक की लाश मिली थी जिसका चेहरे और हाथ-पांव कपड़े से बंधे हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

A youth killed brutally in city

मृतक के भाई भानु ओलकिया के मुताबिक, महेश गोधरा के मजदूरों से डेकोरेशन का काम करवाता था। रुपयों की लेनदेन को लेकर मजदूरों से उसका झगड़ा भी हुआ था। जिसको लेकर इन्हीं मजदूरों द्वारा हत्या की जाने की आशंका भी उसने जताई थी। जिन मजदूरों के साथ महेश का झगड़ा हुआ था वो भी अपने घर पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं जिसके चलते पुलिस युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज आगे की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+