तंगी से घर टूटता देख 21 साल के युवक ने बीवी-बच्चों को खुद से बांधकर लगाई कुएं में छंलाग
Gujarat News in hindi, सुरेंद्रनगर। आर्थिक तंगी से खस्ताहाल होते एक गुजराती युवक ने अपने बीवी-बच्चे के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। गहरे पानी में तीनों का दम टूट गया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक साथ सभी की मृतदेह बाहर निकलवाईं।

घटना बलदाणा गांव की है। 21 वर्षीय युवक नानकीभाई कालियाभाई सपनिया अपनी पत्नी पुनिबेन और पुत्र साहिल के साथ रहता था। वह छेलाभाई नामक किसान के खेतों में काम करता था। तंग आर्थिक हालातों के कारण वह परेशान चल रहा था।
बीते रोज खेतों में स्थित एक उजरे हुए कुएं में उसके छलांग लगा देने की जानकारी मिली। जिसके बाद शव निकाले गए तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। पति-पत्नी और पुत्र, सबके शव एक-दूसरे से बंधे थे। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
अचानक ही ब्रिज से पानी में कूद गया युवक, बाइक मिली
इधर, मोरबी में भी लालपुर के रहने वाले युवक ने झूलते ब्रिज से कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वालजी मोहनभाई ठोरिया नामक यह युवक अपने भतीजे की मौत के चलते यहां आया था। अचानक ही उसने झूलते ब्रिज से नीचे पानी में छलांग लगा दी। उसके डूबने की सूचना पर तैराकों ने घंटों तक उसे खोजा। काफी देर बाद उसका शव हाथ लगा। वह जब कूदा तो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस को नंबर GJ-3/6H/5826 चाबी के साथ एक बाइक बरामद हुई है।