Sikar में दिनदहाड़े गुंडागर्दी: सड़क पर सबके सामने युवक को लाठी-डंडों से मारते का Video Viral
सीकर शहर में नवलगढ़ रोड पर गाड़ियों पर सवार होकर आए बदमाशों ने दो युवकों से की मारपीट।
राजस्थान में कोटा के बाद दूसरी सबसे बड़ी कोचिंग सिटी सीकर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला सीकर शहर में नवलगढ़ रोड पर सामने आया है। यहां बदमाशों ने खुलेआम गुंडागर्दी की। दो युवकों पर कहर बरपाया। उन्हें सड़क पर पीटा। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो देखा जा सकता है कि नवलगढ़ रोड पर कुछ युवक दो युवकों की डंडों से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मारपीट की घटना के बाद पीड़ित युवक अपना बचाव कर जैसे तैसे वहां से चले जाते हैं।
सूचना पाकर सीकर की उद्योग नगर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना नवलगढ़ रोड पर दुकानों व संस्थानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसके फुटेज सोशल मीडिया में वारयल हो रहे हैं।
मीडिया से बातचीत में उद्योग नगर थाने के एसआई नेकीराम ने बताया कि नवलगढ़ रोड पर हंसराज व उसके साथी के साथ अरशद नाम के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट करने वाला अरशद अपने साथियों के साथ तीन गाड़ियों में सवार होकर आया था और हंसराज व उसके साथी के साथ मारपीट की। मारपीट में दो युवक घायल हुए हैं, जो एसके अस्पताल सीकर में भर्ती है।
बताया जा रहा है कि घायल युवकों द्वारा बाइक किराए पर ली गई थी। शाम को जब युवक किराए की बाइक लेकर वापस जमा कराने पहुंचे तो इस दौरान बाइक में हुई टूट फुट को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी।
इसके बाद मारपीट की घटना हुई। मारपीट की घटना को आसपास के लोगों ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल कर दिया। फिलहाल देर रात पर्चा बयान के आधार पर मामले में रिपोर्ट लिखी गई है।












Click it and Unblock the Notifications