ट्रेन की चेन खींच कर भाग रहे थे 5 दोस्त, कुएं में गिरकर 1 की मौत
नई दिल्ली। राजस्थान के कोटा में ट्रेन को रोकने के लिए चेन खींचना 5 दोस्तों को उस वक्त काफी महंगा पड़ा जब उनका एक साथी इसके चलते मौत की गोद में समा गया। मिली जानकारी के मुताबिक 5 दोस्तों ने कोटा के बिशन्या खेड़ी गांव के पास ट्रेन की चेन खींच दी और उतर कर भागने लगे। इस दौरान 2 दोस्त एक कुएं में जा गिरे जिनमें से एक की मौत की हो गई।

घटना रात के 3 बजे की है। युवकों ने बताया कि उन्हें ट्रेन से कोटा के रामगंज मंडी स्टेशन उतरना था लेकिन उनकी नींद लग गई। जब वे उठे उस वक्त ट्रेन रामगंज मंडी को पार कर चुकी थी। इसलिए पांचों युवकों ने ट्रेन की चेन खींचकर उसे रोका। ट्रेन रुकते ही पांचों दोस्त पकड़े जाने की डर से भागने लगे। इसी दौरान 2 युवक कुएं में जा गिरे।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रामगंज पुलिस ने दोनों युवकों को कुएं से बाहर निकला। इन दोनों युवकों की पहचान राजेश (22) और अनिकेत (30) के रुप में हुई है। अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक राजेश को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications