Rajasthan: वोट देने कनाड़ा से आया युवक, CM भजनलाल के क्षेत्र रूपवास में 6 घंटे क्यों रुका रहा मतदान?
Rajasthan Voting News: राजस्थान आम चुनाव 2024 में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के इलाके भरतपुर के एक मतदान केंद्र पर मतदान करीब छह घंटे रुका रहा। सुबह से ही ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर रखा था।
लोकसभा चुनाव 2024 में भीषण गर्मी के बीच राजस्थान में मतदान रफ्तार पकड़ चुका है। पहले चरण में 19 अप्रैल को राजस्थान की 12 सीटों पर दोपहर एक बजे तक 33.73 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

राजस्थान में मतदान के बीच कई रोचक तथ्य भी सामने आ रहे हैं। खबर है कि सीकर में मतदान करने के लिए एक युवक कनाड़ा से पहुंचा है। इसी तरह से बीकानेर में लंदन से आईटी कंसलटेंट मतदान करने पहुंची हैं।
अलवर शहर के बूथ संख्या 8 पर कपिल ने परिजनों के साथ जाकर मतदान किया। वोट देने के बार कपिल कनाडा के लिए रवाना होगा।
उधर, भरतपुर जिले के रूपवास इलाके में मतदान छह घंटे तक रुके रहने की जानकारी है। खबर है कि रूपवास के खेरिया बिल्लोच के मतदान केंद्र नंबर 264 पर करीब छह घंटे बाद मतदान प्रक्रिया शुरू हो सकी है।
हुआ यूं कि प्रशासन ने सुबह सात बजे से ही रूपवास के खेरिया बिल्लोच के मतदान केंद्र पर वोट डलवाने की सारी व्यवस्था कर रखी थी, मगर ग्रामीणों ने गांव से शराब का ठेका हटवाने की मांग कर डाली और कोई वोट देने नहीं आया।
बाद में प्रशासन ने ग्रामीणों से समझाइश की और कहा कि मतदान जरूर करें। उनकी समस्या का समाधान भी किया जाएगा। प्रशासन द्वारा नियमानुसार ठेका हटाने की कार्रवाई किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद दोपहर एक बजे से ग्रामीणों ने वोट डालने शुरू किए।
रूपवास में सुबह ग्रामीणों द्वारा शराब का ठेका हटवाने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया था। इसकी सूचना पर उपखंड अधिकारी व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से करीब छह घंटे तक समझाइश की। तब जाकर वे वोट देने को तैयार हुए।
राजस्थान की 12 सीटों पर दोपहर एक बजे तक मतदान
अलवर 36.08 प्रतिशत
भरतपुर 31.15 प्रतिशत
बीकानेर 32.19 प्रतिशत
चूरू 37.38 प्रतिशत
दौसा 31.33 प्रतिशत
श्रीगंगानगर 40.72 प्रतिशत
जयपुर 39.35 प्रतिशत
जयपुर ग्रामीण 32.54 प्रतिशत
झुंझुनूं 29.04 प्रतिशत
करौली-धौलपुर 28.32 प्रतिशत
नागौर 33.86 प्रतिशत
सीकर 31.66 प्रतिशत
वोटरों पर कुत्तों व मधुमक्खियों का हमला
धौलपुर के एक मतदान केंद्र पर कुत्तों का आतंक देखा गया। यहां कुत्तों ने वोट डालने आए तीन मतदाताओं को काट लिया। बीकानेर संसदीय क्षेत्र में गंगाशहर के एक मतदान केंद्र के बाहर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि मधुमक्खियों के हमले से किसी मतदाता के हताहत होने की खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications