ऑपरेशन मोनिका राजस्थान: 100 फीट गहरे बोरवेल में हार गई जिंदगी, अब शव निकालने के लिए खुदाई
Monika in Borewell Sawai Madhopur Rajasthan: राजस्थान के सवाई माधोपुर के गांव रामनगर ढोसी में करीब 100 फीट गहरे बोरवेल में फंसी 24 वर्षीय महिला मोनिका को बचाया नहीं जा सका। खबर है कि बोरवेल में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मोनिका उर्फ मोना बाई मंगलवार शाम करीब सात बजे घर के पास बने बोरवेल में गिर गई। एक फीट चौड़े बोरवेल के पास वह शौच के लिए गई थी। तब हादसा हो गया।

डीएसपी संतराम मीणा के अनुसार परिजनों ने बुधवार सुबह बोरवेल के पास मोनिका की चप्पड़ी पड़ी देख तो पता चला कि वह बोरवेल में गई। तब वह करीब 32 फीट गहराई में फंसी हुई थी।
महिला के बोरवेल में गिरने की सूचना पर जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू करवाया। महिला को बोरवेल में ऑक्सीजन भी पहुंचाई गई। बुधवार शाम करीब 6 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन चला।
रात को करीब दस घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी मोनिका को बचाया नहीं जा सका है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार अब मोनिका का शव निकालने के जिलए SDRF और NDRF की टीमें बोरवेल के पास 130 दूर से खुदाई शुरू करेंगी।
इससे पहले बचाव दलों ने 'ऑपरेशन मोनिका' के तहत देर रात इम्प्रोवाइज्ड तकनीक से मोनिका को बोरवेल से बाहर निकालने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। इस तकनीक में एक रिंग बोरवेल में उतार थी।
महिला मोनिका मंगलवार शाम सात बजे बोरवेल में गिरी थी। बुधवार सुबह दस बजे परिजनों को घटना का पता चला और दोपहर 12 बजे पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दोपहर तीन बजे बोरवेल में कैमरा डालकर पुष्टि की गई कि मोनिका बोरवेल में 32 फीट नीचे फंसी हुई है। फिर शाम छह बजे राहत कार्य शुरू हो सके।












Click it and Unblock the Notifications