छुट्टी लेकर घर आए फौजी ने शादीशुदा प्रेमिका के साथ मिलकर जो 'कांड' किया, उससे पूरा गांव चौंक गया

Karauli News, करौली। राजस्थान के करौली जिले में हत्या का चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक फौजी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति को मौत के घाट उतार दिया। करौली जिले के नादौती के राजपुर गांव में छत से गिरकर युवक की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी रितु कंवर और उसके प्रेमी मनमोहन उर्फ शिन्टू सैनिक को गिरफ्तार किया है।

woman arrested with Lover for husband murder in karauli

नादौती थाना अधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि मृतक जितेंद्र के भाई ने पुलिस में हत्या का मामला दर्ज करावाया था। एफआईआर में उसने बताया था कि उसके भाई की मौत हो गई, लेकिन मौत संदिग्ध है। भाई की पत्नी पर ही हत्या का शक है।

गला घोंटकर की हत्या

गला घोंटकर की हत्या

मामले पर गहनता से जांच में पत्नी पर शक हुआ और पत्नी की हिरासत में लेकर पूछताछ की पत्नी ने अपने प्रेमी मनमोहन सिंह निवासी गावड़ा थाना राजगढ़ जिला अलवर व उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि मृतक की पत्नी रितु कंवर और मनमोहन सिंह का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मनमोहन सिंह सेना में नौकरी करता है। 8 फरवरी को छुट्टी पर आया था। तभी रितु कंवर व मनमोहन सिंह ने हत्या की योजना बनाई।

नींद की गोलियां मिला हुआ दूध पिलाया

नींद की गोलियां मिला हुआ दूध पिलाया

योजना के तहत 22 फरवरी को चिंटू उर्फ मनमोहन रितु के पास आया और नींद की गोलियां देकर चला गया। रितु ने दूध में नींद की गोलियां मिलाकर जितेंद्र को पिला दिया। जितेंद्र के गहरी नींद में सोने के बाद मनमोहन सिंह अपने दोस्त के साथ वापस आया और रुमाल से गला घोंटकर जितेन्द्र की हत्या कर दी। इस दौरान रितु कंवर ने जितेंद्र का मुंह तकिया से दबाया तो मनमोहन के दोस्त ने उसके हाथ पकड़े। फिर मृतक को छत पर ले जाकर पटक दिया और चले गए।

पत्नी ने छत से नीचे गिराया

पत्नी ने छत से नीचे गिराया

रितु ने मृतक को छत से धक्का दे दिया। गिरने के बाद नीचे आकर हल्ला मचा दिया और रोने लगी ताकि सबको लगे की जितेन्द्र की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। अब मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है। हत्या के इस मामले का खुलासा करने में साइबर सेल के घनश्याम सिंह, जय कुमार कॉस्टेबल व थाना अधिकारी भंवर सिंह की मेहनत सफल रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+