विधानसभा में ईआरसीपी की तर्ज पर पश्चिमी राजस्थान में WRCP की क्यों उठी मांग
Rajasthan Assembaly News: राजस्थान विधानसभा के सदन में एक बार फिर से ईआरसीपी का जिन्न फाइलों से बाहर निकल आया अब ईआरसीपी की तर्ज पर पश्चिमी राजस्थान में WRCP बनाने की मामला उठ गया है।
यह पूरा मामला बीजेपी के एक विधायक उठाया है। भाजपा विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने कहा कि योजना नहीं तो आंदोलन करेंगे।
ईआरसीपी की तर्ज पर डब्ल्यूआरसीपी यानी पश्चिम राजस्थान नहर परियोजना बनाने का मामला विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान उठा। भाजपा विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने सवाल लगा कर WRCP को लेकर सरकार की मंशा का सवाल पूछा।

पूर्वी राजस्थान की ERCL की तर्ज पर अब पश्चिमी राजस्थान में भी WRCP की मांग तेज हो गई है. ओसियां से भाजपा के विधायक भैराराम चौधरी के बाद अब बीजेपी के ही विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने विधानसभा में WRCP को लेकर सवाल उठाया।
राठौड़ ने सरकार की मंशा को लेकर सवाल किया तो जवाब में मंत्री जवाब देते हुए कहा कि सर्वे के लिए कंपनी को जिम्मेदारी दी है, बीजेपी विधायक ने कहा परियोजना नहीं तो आंदोलन करेंगे।
वहीं सदन में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना योजनान्तर्गत पुरुष मुखिया परिवारों को गैस कनेक्शन देने का भी सावला लगा जिस पर सदन में जमकर ठहाके लगे।
इसके अलावा प्रश्नकाल में बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के वन क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं, प्रशासन शहरों के संग अभियान में पट्टे जारी करने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत देय सहायता, प्रदेश में पॉलीथिन बैग्स पर प्रतिबंध सहित करीब दो दर्ज के सवाल - जवाब हुए।
विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने पूछा कि क्या ये सही है कि सरकार की ओर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) की घोषणा की गई थी ? यदि हां, तो कब ? विवरण सदन की मेज पर रखें।
इसके साथ दूसरा सवाल किया कि क्या सरकार पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना की तर्ज पर पश्चिमी राजस्थान नहर परियोजना (WRCP) लाने का विचार रखती है ? यदि हां, तो कब तक और नहीं तो क्यों ?
जवाब में जलसंसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि बजट में ERCP के सम्बंध में घोषणा की गई। राजस्थान का पानी बहकर पाकिस्तान चला जाता है, उसको रोकने के लिए काम किया जा रहा।
माही नदी से पश्चिमी नगर परियोजना की डीपीआर बनाने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में बरसात के पानी के उपयोग के लिए 30 हजार करोड़ के काम प्रस्तावित, माही सोम नदी के पानी को जवाई बांद तक लाने का काम किया जाएगा, जोधपुर में 3 वर्ष में 2280 करोड़ से क्षतिग्रस्त नहर का निर्माण किया जाएगा।
मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि वर्ष 2023 की बजट घोषणा में मैं नदी को लूनी नदी से जोड़ने के लिए पश्चिमी राजस्थान परियोजना की डिटेल बनाने के लिए विजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है।
कंपनी जल उपलब्धता का अध्ययन करेगी, उसकी जो रिपोर्ट आएगी, जो सुझाव देंगे उसके अनुसार उसके बाद डीपीआर बनाएंगे।
इसके बाद विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने कहा कि समय रहते WRCP की परियोजना नहीं आती है तो मारवाड़ के लोग आंदोलन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications