Rajasthan: भीलवाड़ा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने राजस्थान पुलिस को क्यों दी ऐसी धमकी ? Video

Rajasthan Congress Dheeraj Gurjar News: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस वीडियो वो राजस्थान पुलिस को धमकाते हुए नजर आ रहे है। धीरज इस वीडियो में खुले मंच से धमकाते हुए कह रहे हि मेरा जूता बात करेगा, धरती में गाड़ दूंगा।

जानकारी में सामने आया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर का यह वीडियो राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी में आयोजित एक सभा का है। जहां वो आमजन को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान धीरज गुर्जर ने खुले मंच से राजस्थान पुलिस को धमकाते हुए जो कुछ कहा वो अब वायरल हो गया है।

राजस्थान के शाहपुरा जिले की जहाज़पुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चार में से तीन चुनाव हार चुके कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने भीलवाड़ा में वाहनों के नंबर प्लेट को लेकर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के विरोध में पुलिस को टारगेट करते हुए धमकी दी है।

why-did-congress-national-secretary-dheeraj-gurjar-give-such-a-threat-to-rajasthan-police-in-bhilwar

जहां उन्होंने कहा है की "पुलिस में अगर दम है तो गुर्जर लिखी गाड़ी पकड़े और थाने में डालें मैं चैलेंज करता हूं ऐसा किया तो मेरा जूता बात करेगा"

Recommended Video

    भीलवाड़ा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने राजस्थान पुलिस को क्यों दी ऐसी धमकी ?

    कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी में आयोजित एक सभा में यह यह धमकी सार्वजनिक मंच से दी।

    भीलवाड़ा और शाहपुरा जिले की पुलिस नंबर प्लेट पर नंबर प्लेट की जगह जातियां उपजातियां या अन्य नाम लिखे हुए हैं। उसके खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर धीरज गुर्जर ने सार्वजनिक मंच से पुलिस को ही धमकी दी है।

    इस मामले को लेकर शाहपुरा के पुलिस अधीक्षक राजेश कावट ने धीरज गुर्जर के बयान पर कहा कि पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट में कार्रवाई करती है हमें किसी जाति से लेना देना नहीं है कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    कोटडी में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर पुलिस को धमकी देने तक कि नहीं रुके आगे बोले यह कोटडी पारोली और आसपास के थानेदार कहते हैं की "मोटरसाइकिल के पीछे गुर्जर लिखा हुआ है उसको थाने में बंद कर दो उनको मैं चैलेंज कर रहा हूं कि अगर किसी कार्यकर्ता की मोटरसाइकिल को हाथ भी लगा लिया तो धीरज गुर्जर का जूता उनसे बात करेगा"।


    धीरज गुर्जर आगे बोले यह लड़ाई में इसलिए नहीं लड़ रहा हूं कि लोग कहेंगे कि चुनाव हारने के बाद मैं अभी तक ठंडा नहीं हुआ हूं उनको एक बात कह दूं धीरज गुर्जर ने चुनाव हारने के बाद एक कदम पीछे लिया अगर मैंने जंप लगा लिया तो धरती में गाड़ दूंगा इस बात को ध्यान में रखना।

    पुलिस को दी गई धमकी के बारे में धीरज गुर्जर ने अपने बयान में कहा कि मैंने कोटडी की सभा में जो कुछ कहा उस पर अभी भी कायम हूं हमारे इलाके में पुलिस जातिगत रूप से टारगेट कर रही है मैंने उसी को लेकर अपना विरोध जताया है।

    साल 2008 के विधान सभा चुनाव से साल 2023 के चुनाव तक धीरज गुर्जर जहाज़पुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चार बार चुनाव लड़ चुके हैं उन्हें मात्र 2013 के विधानसभा चुनाव में एक बार जीत हासिल हुई है तीन बार इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार चुके हैं।

    धीरज गुर्जर चुनाव होने के बाद भी इस क्षेत्र में एक्टिव है उन्हें कुछ कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी की पुलिस गुर्जर लिखी गाड़ियों को टारगेट कर रही है और उन्हें रोका जाता है जहाजपुर से वर्तमान विधायक भारतीय जनता पार्टी के गोपीचंद मीणा लगातार दूसरी बार धीरज गुर्जर को चुनाव हरा कर विधायक बने है।

    कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर यही नहीं रुके उन्होंने यह भी कहा की कुछ लोग कहते है चुनाव में मेरा भाग्य ख़राब था नहीं पाग़ल(गेलिया)का भाग्य अच्छा था कभी कभी भगवान पागल की भी झोली भर देते हैं महात्मा गांधी ने कहा कि सांसद और विधायक तो परिस्थिति से बन जाते हैं मगर नेता मेहनत से बनता और मैं नेता हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+