Rajasthan: भीलवाड़ा में कार-ट्रक की भिड़ंत में खत्‍म हुआ पूरा परिवार, मां-पिता, बेटा-बहू की मौत

भीलवाड़ा में मंगलवार सुबह एक भीषण हादसे में अजमेर का पूरा परिवार काल के गाल में समा गया।

राजस्‍थान के भीलवाड़ा में मंगलवार सुबह भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक पूरा परिवार पलभर में खत्‍म हो गया। मरने वालों में माता-पिता, बेटा-बहू शामिल हैं। यह परिवार कार में सवार होकर राजसमंद जिले के नाथद्वारा दर्शन करके लौट रहा था।

car-truck accident in Bhilwara

जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा जिले के पांसल चौराहे मंगलवार सुबह हुए इस सड़क हादसे में काल के गाल समाने वाला परिवार अजमेर का रहने वाला था।

यह परिवार अजमेर से मंगलवार सुबह चार लोग नाथद्वारा, श्रीनाथजी के दर्शन करने कार से जा रहे थे। पुर थाना क्षेत्र पांसल गांव के निकट तेज गति से चल रही कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

एक्‍सीडेंट इतना भयंकर था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ने अस्‍पताल में दम तोड़ दिया। तीन साल की मासूम बच गई। पूरी कार के परखच्‍चे उड़ गए। बच्‍ची को मामूली चोट आई है।

एक्‍सीडेंट के बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल की भी मौत हो गई।

भीलवाड़ा जिले के पुर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने कहा कि अजमेर से एक परिवार कार में सवार होकर राजसमंद जिले के नाथद्वारा में भगवान श्रीनाथजी के दर्शन करने जा रहे थे। 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। जिनके शवों को महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाए।

बता दें कि अजमेर के राधेश्याम खंडेलवाल रिटायर्ड बैंक कर्मचारी हैं, जो अब डेयरी का संचालन करते थे। उनका बेटा मनीष खंडेलवाल, बहू याशिका और उनकी तीन साल की पोती कीया अमेरिका रहते थे। अमेरिका से हाल ही घर लौटे थे। पूरा परिवार श्रीनाथ जी के दर्शन करने के लिए घर से निकला था, लौटते समय यह हादसा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+