कौन है लॉरेंश बिश्नोई का गुर्गा रोहित गोदारा, जिसने करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली
Karni Sena Sukhdev Singh Gogamedi:राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये हत्या की वारदात उनके घर पर हुई। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाश सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर आए, उनके यहां सोफे पर बैठे और अचानक दोनों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां लगी और उनके साथ मौजूद कुछ लोग भी जख्मी हुए। आनन-फानन में सभी को जयपुर के मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल ले जहां, सुखदेव सिंह ने दम तोड़ दिया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है।

अब सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंश बिश्नोई (lawrence bishnoi) के गैंग का मेंबर और उसका गुर्गा रोहित गोदारा ने ली है। कुछ महीने पहले ही गैंगस्टर लॉरेंश बिश्नोई के गैंग के संपत नेहरा ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को जान से मारने की धमकी दी थी। रोहित गोदारा ने हमले के कुछ घंटों बाद एक लंबी फेसबुक पोस्ट में सुखदेव सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। आइए जानें सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला गैंगस्टर रोहित गोदारा (rohit godara) कौन है?
Who is Rohit Godara: कौन है रोहित गोदारा?
- -रोहित गोदारा, राजस्थान का एक कुख्यात अपराधी है। वर्तमान में वह भगौड़ा है। वो दुबई या कनाडा में रहकर लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है
- -रोहित गोदारा के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया हुआ है। अब तक वह भारत में अधिकारियों से बचने में कामयाब रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी रोहित गोदारा को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है।
- -बीकानेर का रहने वाला रोहित गोदारा का कुख्यात आपराधिक रिकॉर्ड है। रोहित गोदारा के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2010 से उसके खिलाफ 32 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।
- -अंडरवर्ल्ड में अपनी भागीदारी के लिए जाने जाने वाले रोहित गोदारा ने कथित तौर पर राजस्थान में कई व्यापारियों से 5 करोड़ रुपये से लेकर 17 करोड़ रुपये तक की रंगदारी मांगी है।
- -रोहित गोदारा पर पिछले साल सीकर में गैंगस्टर राजू ठेठ की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप है, इस जिम्मेदारी की घोषणा उसने फेसबुक पर की थी। अपने फेसबुक पोस्ट में, रोहित गोदारा ने लिथा था कि यह बदला गैंगस्टर आनंदपाल सिंह और बलवीर बानूड़ा की मौत के जवाब में था।
- - हाल ही में रोहित गोदारा का नाम सिद्धु मूसेवाला हत्याकांड में सामने आया था। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह के लिए काम करते हुए, रोहित गोदारा जून, 2022 में नकली पासपोर्ट का उपयोग करके दिल्ली से दुबई भाग गया था। माना जा रहा है कि वह फिलहाल कनाडा में है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications