Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चंद्रांकित शर्मा अपनी इल्यूजन-माइंड रीड पावर से कर देते हैं हैरान, दुनिया में ऊंचा किया राजस्थान का नाम

Mentalist Chandrankit Sharma: राजस्थान के कोटा जिला से निकल देश-विदेश में अपने शोज के लिए मशहूर मैजिशियन-मेंटलिस्ट चंद्रांकित शर्मा आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। माइंड रीड कर लोगों को हैरानी में डालने वाले चंद्रांकित मेंटलिस्ट, मैजिशियन होने के साथ-साथ बेहतरीन मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं।

चंद्रांकित ने दुनिया भर के दर्शकों को अपनी अनूठी कला से मोहित करते हुए उन्हें हैरान किया है। एक मेंटलिस्ट के तौर पर शर्मा की यात्रा बचपन में ही शुरू हो गई थी, जब वह मैजिक ट्रिक और मेंटलिजम से मोहित हुए थे।

mentalist Chandrankit Sharma

माइंड रीड कर लोगों को कर देते हैं हैरान

वैसे मैजिशियन-मेंटलिस्ट चंद्रांकित शर्मा अपनी इल्यूजन पावर से दर्शकों को चकित करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। जैसे की वो आपको कहेंगे अपने मन में एक से दस के बीच कोई भी एक नंबर सोच लिजिए। फिर अपनी मेंटलिस्ट पावर को दिखाते हुए वो आपके सोचे हुए नंबर को बताएंगे, जो एकदम सही होगा।

Recommended Video

    चंद्रांकित शर्मा अपनी इल्यूजन-माइंड रीड पावर से कर देते हैं हैरान,दुनिया में ऊंचा किया नाम

    हर इंसान के मन में इस दौरान एक ही सवाल होगा कि आखिर ये कैसे हो सकता है, क्योंकि मैं तो सिर्फ मन में ऐसा किया है? लेकिन ये पॉसिबल है, किसी के मन में भ्रम पैदा करना और फिर उसके बारे में सही बताना एक कला है, जो बहुत मेहनत और अनुभव के बाद आती है।

    7 साल की उम्र में जादू की तरफ झुकाव

    महज साल की 7 साल की उम्र से अपनी इसी कला को चंद्रांकित ने विकसित किया है और आज वो अपने शोज के लिए देश ही नहीं विदेशों तक के लिए मशहूर हैं। चंद्रांकित TEDx जैसे बड़े प्लेटफार्म पर अपनी इस कला का झंडा बुलंद किया है। लोगों के दिमाग को पढ़ने, लोगों को इन्फ्लुएंस करने और भविष्य बताने का भ्रम पैदा करने के लिए वह प्रसिद्ध हैं।

    प्रदेश से विदेश तक का सफर

    देश और दुनिया में राजस्थान का नाम रोशन करने वाले चंद्रांकित शर्मा कोटा से आते हैं। पिछले 2 दशकों से वो अपने इल्यूजनिस्ट पावर और मैजिक ट्रिक्स से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। खुद चंद्रांकित शर्मा ने बताया कि उनका मेंटलिस्ट बनने का सफर 7 साल की उम्र से ही शुरू हो गया था, जब उन्होंने पहली बार एक मैजिक शो देखा। तब से वह इस लेकर इतने आकर्षित हुए कि उन्होंने इसे अपना प्रोफेशन बना लिया।

    अपनी माइंड रीडिंग पावर को लेकर उन्होंने कहा कि किसी इंसान के दिमाग को पढ़ पाना भले ही संभव नहीं है, लेकिन उन्हें इस बात के लिए इन्फ्लुएंस करना कि मैं उनके मन को पढ़ सकता हूँ, ये संभव है।

    उन्होंने मेंटलिस्ट बनने के लिए हार्ड वर्क किया, और जादू और मानसिकता का अध्ययन करना शुरू कर दिया, जिसके बाद आज काफी पॉपुलर हो गए हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+