सचिन पायलट या सारा अब्दुल्ला, तलाक के बाद बच्चों की जिम्मेदारी किसके पास? हुआ खुलासा

Sachin Pilot and Sara Abdullah are divorced: राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट का उनकी पत्नी सारा अब्दुल्ला से तलाक हो चुका है। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब सचिन पायलट ने टोंक विधानसभा सीट से अपने नामांकन के लिए दिए हलफनामे में इसकी जानकारी दी है। यह पहली बार है कि 46 वर्षीय सचिन पायलट ने सारा अब्दुल्ला से अलग होने का खुलासा किया है।

सचिन पायलट ने पत्नी के नाम के आगे दिए गए कॉलम में उन्होंने 'डायवोर्स्ड' लिखा है। वहीं पत्नी से जुड़े धन के मामले के सभी कॉलम में 'नॉट एप्लिकेबल' लिखा गया है। सचिन और सारा के दो बच्चे हैं। दोनों बेटे हैं, आरान पायलट (Aaran Pilot) और विहान पायलट ( Vehaan Pilot)। तलाक की खबर के बाद अब हर कोई ये जानना चाहता है कि बच्चों की जिम्मेदारी किसके पास है।

Sachin Pilot and Sara Abdullah child

आइए जानें बच्चे किसके पास रहेंगे, सचिन पायलट या सारा अब्दुल्ला के पास?

चुनावी हलफनामे में जानकारी दी गई है कि सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला के बेटे आरान और विहान की जिम्मेदारी सचिन पायलट के पास रहेगी। सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला पायलट ने 2004 में शादी की। उनके दो बेटे हैं, आरान और विहान। अपने हलफनामे में सचिन पायलट ने बताया कि उनके दोनों बेटे उन पर आश्रित हैं और उनकी जिम्मेदारी हैं।

सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला के दो बेटों में से बड़ा बेटा विदेश में पढ़ाई करता है। हालांकि सचिन पायलट और सारा ने अब तक अपने तलाक पर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।

हालांकि अभी ये स्‍पष्‍ट नहीं है कि बच्‍चे सिर्फ सचिन पायलट के पास ही रहेंगे। ऐसा हो सकता है कि सारा के पास भी ये बच्चे रह सकते हैं। बच्‍चों को लेकर दोनों के बीच क्या समझौता हुआ है, इसकी पूरी जानकारी सामने फिलहाल नहीं आई है।

हालांकि, हलफनामे में सचिन पायलट ने अपने दोनों बच्चों के नाम लिखे हैं और बताया है कि इनकी जिम्मेदारी उनके पास है। सचिन पायलट ने 2018 के विधानसभा चुनाव के नामांकन में दिए गए एफिडेविट में अपनी पत्नी सारा पायलट का नाम लिखा था।

Sachin Pilot and Sara Abdullah child

कैसे हुई थी सारा और सचिन की शादी?

सारा अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला की बेटी हैं। उनकी प्रेम कहानी एक बॉलीवुड फिल्म की तरह है क्योंकि उन्हें एक साथ रहने के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक, पारिवारिक और क्षेत्रीय बाधाओं को पार करना पड़ा था।

सचिन और सारा की पहली मुलाकात अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में व्हार्टन स्कूल ऑफ यूनिवर्सिटी में हाई एजुकेशन के दौरान हुई थी। धर्म अलग-अलग होने की वजह से सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला दोनों के परिवार इस शादी के विरोध में थे। दोनों की शादी एक छोटे समारोह में हुई थी।

अब्दुल्ला परिवार शादी में शामिल नहीं हुआ और सार्वजनिक रूप से अंतरधार्मिक विवाह की आलोचना की थी। समय के साथ, सारा पायलट ने अतीत को पीछे छोड़ते हुए अपने पिता के साथ सुलह कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+