Rajasthan: प्रदेश में आठ रेलवे स्टेशनों को दी बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां

Bomb blast threat at railway stations in Rajasthan: राजस्थान में आठ रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की चिट्ठी मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

प्रदेशभर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट मोड पर आ गई है। जयपुर,बीकानेर, अलवर और जोधपुर सहित सभी रेलवे स्टोशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आठ रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अलवर जंक्शन पर भी सुरक्षा बड़ा दी है लगातार संदिग्ध लोगों को चेक किया जा रहा है।

जयपुर, बीकानेर, जोधपुर सहित राजस्थान के आठ रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इन स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यात्रियों और ट्रेनों की जांच की जा रही है।

फिलहाल किसी भी तरह की कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। लेटर में राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थानों को भी उड़ाने की धमकी दी गई है।

who-are-targeting-eight-railway-stations-in-rajasthan-there-was-a-sudden-commotion-today

धमकी देने वाले ने खुद को जैश-ए-मोहम्मद का जम्मू-कश्मीर एरिया कमांडर मोहम्मद सलीम अंसारी बताया है।अलवर रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस हर आने-जाने वालों की जांच कर रही है।

स्टेशन अधीक्षक तारा चंद ने बताया कि अलवर रेलवे स्टेशन सहित सभी आठ रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इन सभी रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल और जीआरपी पुलिस के अलावा साथ ही सुरक्षा बल भी तैनात किए जा रहे हैं।

इस पत्र की प्रति अलवर भी भेजी गयी है जिसमे लिखा है कि
" हे खुदा मुझे माफ कर, जम्मू-कश्मीर में मारे जा रहे हमारे जिहादियों की मौत का बदला जरूर लेंगे। हम ठीक 30 अक्टूबर को जयपुर, जोधपुर, अलवर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, बूंदी, उदयपुर, बीकानेर, जयपुर मंडल पर अलर्ट किया है।

मध्य प्रदेश के भी रेलवे स्टेशन, 2 नवम्बर को उज्जैन महाकाल मंदिर, जयपुर के कई धार्मिक स्थानों, रेलवे स्टेशन और सैन्य अड्डों को बम से उड़ा देंगे।

राजस्थान और मध्य प्रदेश को खून से रंग देंगे। जैश-ए-मोहम्मद, खुदा हाफिज । इस पटे की मिलने के बाद अलवर स्टेशन पर सुरक्षा एकाएक बढ़ा दी गई है और हर संदिग्ध वस्तु ओर लोगो की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+