Rajasthan Reet Exam: कब होगी प्रदेश में रीट परीक्षा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जानिए क्या बताई तारीख ?
Rajasthan Reet Exam 2025: राजस्थान में भजनलाल सरकार नए साल में रीट परीक्षा का आयोजन करवाने वाली है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज इसके संकेत दिए है।
राजस्थान में रीट परीक्षा के पेपर लीक कांड में ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद फिर से भजनलाल सरकार नई रीट परीक्षा के आयोजन की तैयारियां कर रही है। आज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए इसकी जानकारी दी है।
पंचायती राज मंत्री दिलावर ने कहा कि हम रीट परीक्षा नए साल 2025 के दूसरे ही सप्ताह में आयोजित करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है।

इसके साथ ही आज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कुछ उखड़े उखड़े से नजर आए। सफाई व्यवस्था को लेकर ग्राम पंचायतों की लापरवाही पर मंत्री दिलावर ने तेवर कुछ ज्यादा ही तीखे दिखे।
दरअसल चितौड़गढ़ के भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति के दौरे के दौरान मंत्री दिलावर ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तो अधिकारियों को जमकर पटखार लगाई थी। अव्यवस्थाओं के देखकर खासी नाराजगी भी जताई।
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने आज भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में शिक्षा मंत्री ने स्वच्छता अभियान को लेकर उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए।
मंत्री दिलावर ने कहा कि स्वच्छता जीवन का महत्वपूर्ण अंग है और हमें इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि हम स्वच्छता का पालन नहीं करेंगे तो स्वास्थ्य की समस्या उत्पन्न होगी और बीमार होने का खतरा रहेगा।
मंत्री ने पॉलिथीन की थैलियों को गंदगी का सबसे बड़ा कारक बताते हुए कहा कि इनका उपयोग हमें बंद करना होगा। विशेष कर सरकारी कार्यालय में पॉलिथीन का उपयोग किसी भी तरह से नहीं किया जाना चाहिए। पॉलिथीन न केवल गंदगी करता है अपितु मनुष्य के शरीर में गंभीर बीमारियों का मुख्य कारक बनता है।
मंत्री दिलावर ने कहा कि इतना ही नहीं हम खाद्य पदार्थ को पॉलिथीन में रखकर टिफिन में रखते हैं जिससे प्लास्टिक के कण भोजन में मिल जाते हैं और भोजन के साथ हमारे शरीर मे पहुंचते हैं। जो कैंसर जैसी प्राण घातक बीमारी को जन्म देते हैं। यदि हम चाहते हैं कि सभी स्वस्थ रहें और निरोगी रहें तो हमें पॉलिथीन का उपयोग पूरी तरह से बंद करना होगा।
सफाई मे कोताही बरती तो सस्पेंड होंगे सरपंच
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि प्रदेश में अब सफाई को लेकर सरपंचों पर सरकार लगाम कसने की तैयारी कर रही है।
अब सरपंचों ने यदि सफाई के लिए फंड नहीं होने का बहाना बनाया तो उन्हे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड़ किया जाएगा। इतना ही नहीं सस्पेंड होने के बाद भी उन पर कार्रवाई की जाएगी। पंचायती राज मंत्री आज यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
मंत्री दिलावार शुक्रवार को रावतभाटा के भेसरोड गढ़ में पंचायत समिति का निरिक्षण करने पहुंचे थे। यहां पर उन्होने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश में किसी भी पंचायत में साफ सफाई जरूरी है।
यदि किसी पंचायत में सफाई से संबधित शिकायते मिली तो उस पंचायत के सरपंच पर कार्रवाई की जाएगी। मंत्री दिलावार ने कहा कि फाइनेंस कमिशन से आने वाले Fund में से 45 फीसदी पैसा सफाई में खर्च करना होता है और वो लाखों में ही होता है।
उन्होनें ये भी बताया कि हर ग्राम पंचायत को सफाई व्यवस्था के लिए साल का 12 लाख रूपये से कम बजट नहीं मिलता है। मंत्री दिलावर ने ये भी कहा है कि सरपंच के साथ साथ ग्राम सचिव पर भी कार्रवाई हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications