Assembly Session: राजस्थान विधानसभा सत्र कब से होगा शुरू,भाजपा की विपक्ष को जवाब देने की क्या है तैयारी

Rajasthan Assembly Session: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने वाला है। एक ओर जहां कांग्रेस सत्तापक्ष को घेरने के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रहा है तो वहीं भाजपा सरकार के मंत्रियों ने जवाब दने की तैयारी कर ली है।

राजस्थान में 3 जुलाई (बुधवार) से विधानसभा का सत्र श्रीगणेश होने जा रहा है। यह सत्र सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इस सत्र में भजनलाल सरकार पहली बार अपना पूर्ण बजट पेश करने वाले हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला सत्र है जब कांग्रेस सत्तापक्ष को घेरने के लिए अपनी रणनीति तैयार कर ली है। माना जा रहा है कि 3 जुलाई से शुरू होने वाली विधानसभा का सत्र हंगामे से भरा होगा। वहीं 10 जुलाई को वित्त मंत्री बजट पेश करने वाली है।

when-will-the-rajasthan-assembly-session-begin-what-is-bjps-preparation-to-answer-the-opposition

बीजेपी विधानसभा सत्र के लिए बीजेपी ने 2 जुलाई को विधायक दल की बैठक बुलाई है। विधायक दल की बैठक सीएम आवास पर शाम 6 बजे होगी। इस बैठक में विधानसभा के फ़्लोर मैनेजमेंट और विपक्ष के हमलों का जवाब देने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

विधानसभा सदन में बीजेपी के तीन अनुभवी नेता गुलाब चंद कटारिया, राजेंद्र राठौड़ और सतीश पूनिया अब विधायक नहीं है। लिहाजा फ्लोर मैनेजमेंट की रणनीति किस नेता के पास रहे और विपक्ष के हमलों पर जवाब देने की जिम्मेदारी किसकी होगी। इन सभी का फैसला विधायक दल की बैठक में होगा। जबकि वरिष्ठ मंत्रियों और विधायकों को अलग टास्क सौंपा जाएगा।

इससे पहले सीएम आवास में 12 बजे भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक होगी। इसके ठीक बाद मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। इन दोनों बैठकों में सदन में रखे जाने वाले बिलों का अनुमोदन होगा।

दूसरी ओर कांग्रेस ने अभी तक विधायक दल की बैठक का समय तय नहीं किया है. लेकिन नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और PCC चीफ़ गोविंद सिंह डोटासरा ने वरिष्ठ विधायकों के साथ बात कर रणनीति तैयार कर ली है.

संभवतः तीन जुलाई को न पक्ष लॉबी में विधायक दल की बैठक बुलायी जाएगी। उससे पहले 4 बजे सदन में सर्वदलीय सर्वदलीय बैठक भी बुलायी गई है जबकि विधानसभा बिज़नस कमेटी की बैठक कल शाम 5 बजे होगी।

बिज़नेस कमेटी की बैठक में सदन की कार्रवाई तय की जाएगी। 3 जुलाई से शुरू होने वाला बजट सत्र में 10 जुलाई को बजट पेश होगा। सदन की करवाई इस बार अगस्त के पहले सप्ताह तक चलने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+