राजस्थान के झुंझुनू में युवक के साथ तालिबानी बर्बरता ! पुलिस ने किया एक्शन , देखिए वीडियो

Rajasthan News: राजस्थान में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। झुंझुनू में एक युवक के साथ तालिबानी बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद इसकी चर्चाएं हो रही है।

दरअसल राजस्थान के झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना इलाके से एक ऐसा वीडियो सामने आया है,जिसको देख कर ऐसा लगता है कि यह तालिबान का वीडियो है।

when-taliban-brutality-happened-on-a-youth-in-jhunjhunu-rajasthan-police-started-action

राजस्था के झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना इलाके में 14 मई को बलोदा गांव में शराब माफियाओं द्वारा गांव के युवक रामेश्वर वाल्मीकि का अपहरण कर बेहरमी से मारपीट कर हत्या कर देने के मामले में अब शराब माफियाओं द्वारा युवक के साथ बर्बरतापूर्वक की गई मारपीट का दो वीडियो सामने आये हैं।

वीडियो में शराब माफिया युवक के पैर बांध कर लाठियों से जमकर मारपीट कर रहे हैं। युवक के हाथ पैर दो युवक पकड़े हुए हैं, जबकि एक युवक लाठी से जमकर मारपीट कर रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक रामेश्वर का शराब माफिया अपहरण कर ले गए थे, जिसके बाद एक हवेली में बेरहमी से मारपीट की।

जिसके कारण युवक की मौत हो गई, जिसके बाद शराब माफिया युवक को उसके घर के सामने डाल कर चले गए थे। इस प्रकरण में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज ने बताया कि सूरजगढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर दीपेंद्र उर्फ चिंटू राजपूत निवासी बलौदा, प्रवीण उर्फ पीके मेघवाल निवासी बलौदा, प्रवीण उर्फ बाबा मेघवाल निवासी उरीका, सुभाष उर्फ चिंटू मेघवाल निवासी बलौदा तथा सतीश उर्फ सुखा मेघवाल निवासी बलौदा को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक नाबालिग को निरूद्ध किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+