Rajasthan: अलवर में करणी माता मेला कब, तैयारियों का मंत्री संजय शर्मा ने लिया जायजा

Rajasthan Karni Mata Fair News: राजस्थान के अलवर में वन मंत्री संजय शर्मा ने करणी माता मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ जायजा लिया है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्याओं ना इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है।

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने सोमवार को अलवर में प्रताप बंध से करणी माता मंदिर तक रास्ते का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिये कि 3 से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले करणी माता मेले से पूर्व रास्ते की सुरक्षा दीवार व सडक की मरम्मत आदि कार्य पूर्ण कर लें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होवे।

मंत्री संजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि वन नाका से मन्दिर तक के रास्ते में सड़क के दोनों ओर हो रहे गढ्ढों को भरवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है साथ ही क्षतिग्रस्त दीवारों के पास मजबूत बैरिकेडिंग करवाने भी निर्देश दिए है।

when-is-karni-mata-mela-in-alwar-rajasthan-minister-sanjay-sharma-reviewed-the-preparations

चक्रधारी हनुमानजी के पास से करणी माता मंदिर तक जाने वाले पैदल रास्ते को भी सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी के दिन सांय 5 बजे तक श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए खोलने के निर्देश दिए है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सड़क के प्रत्येक मोड़ पर लाल रंग के रिफ्लेक्टर संकेतक लगवाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि मेले में वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांग लोगों को लाने व जे जाने के लिए एक अलवर वाहिनी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि जाम आदि नहीं हो।

इस दौरान नगर निगम के महापौर घनश्याम गुर्जर, सीसीएफ सरिस्का अभिमन्यु सिंह, पीडब्ल्यूडी की अधिशासी अभियन्ता अल्का व्यास व संबंधित अधिकारी एवं पं. जलेसिंह मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+