Weather News:बारिश के तेज बहाव पानी में फंसी स्कूली बच्चों से भरी वैन, बच्चों ने जोड़े हाथ,फिर देखिए VIDEO
Rajasthan Weather News: राजस्थान में मानसून की बारिश से रेगिस्तान तक जलमग्न हो गया है। तो वहीं हाड़ौती में भी बारिश बैरन बनकर लगातार बरस रही है। बारिश के बवंडर में सड़कों से लेकर गांव तक तरबतर हो गया है।
प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते बारां जिले में भी सड़क मार्ग के साथ पुलिया पर भी ओवरफ्लो पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है। प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी लोग जान जोखिम में डाल कर सफर करने को मजबूर है।
बारां में भी आज पुलिया पर तेज बहाव के साथ करीब दो फीट पानी बह रहा है और इसी पानी के बीच जान जोखिम में डाल कर स्कूली वैन को चालक ने पार कराने की कोशिश की तो बच्चों से भरी वैन स्कूली वेन बीच पुलिया में बन्द हो गई।

पानी के तेज बहाव के बीच जैसे ही स्कूली वैन बंद हुई तो बच्चों की धड़कने तेज हो गई, हादसे के भय से बच्चे घबराने लगे और हाथ जोड़कर जान बचाने की गुहार लगाने लगे तो स्थानीय लोग मदद को दौड़ और धक्का देकर बाहर निकाला गया।
हमें बचा लिजिए pic.twitter.com/iotqpVZmSQ
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) August 7, 2024
Recommended Video
दरअसल बारां जिले के सीसवाली में स्कूली छात्रों के जीवन के साथ कैसे खिलवाड़ किया जा रहा है इसकी बानगी का नजारा सीसवाली खाड़ी की बाई पास पुलिया पर देखने को मिल रहा है।
पुलिया पर दो-दो फीट पानी ओर तेज बहाव होने के बावजूद वैन चालक द्वारा लापरवाही बरतते हुए बच्चों से भरी वैन को पुलिया पर उतार दिया गया ऐसे में मारूति वैन थोड़ी दूर जाकर बंद हो गई। जिससे स्कूली छात्रों की सांसे मानो थम सी गई हो बाद में आस पास के युवकों द्वारा दौड़ पर वैन को धक्का लगाते हुए पुलिया से पार कराया गया तब जाकर बालकों को राहत महसूस हुई।
वहीं एक सवारियों से भरी बस की चालक ने जानजोखिम मैं डालकर पुलिया पार करा दी जिससे बस में सफर कर रहे यात्रियों की सासें फूल गई, कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
बारां के सीसवाली कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र मे झमाझम बरसात होने से नदी नालें ऊफान पर चल रहे है ऐसे में अन्ता सीसवाली मार्ग का आवागमन बन्द हो रहा था पुलिया मे लगभग डेढ- दो फीट के आस पास पानी की चादर चल रही थी। दो पहिया, चार पहिया वाहन अपनी जान जोखिम मे डालकर वाहनो को निकाल रहे है।
अन्ता की तरफ से आई सवारियों से भरी बस को चालक ने लापरवाही से पुलिया को पार कराया बस में बैठी सवारिया अपनी सांसें थाम कर सीटों पर बैठी रही पुलिया पार होने पर सवारियों ने राहत की सांस ली। बस चालक की थोड़ी सी लापरवाही भारी पड सकती थी।
सीसवाली खाडी की नदी पर हाईलेवल पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है वही हाईलेवल पुलिया के पास एक बाइपास छोटी पुलिया का निर्माण किया गया है मगर पुलिया की ऊंचाई कम होने के कारण बरसात के दिनों मे आये दिन डूबी रहने से आवागमन बाधित रहने से स्थानीय निवासियों सहित राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिया पर पानी आने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है लापरवाह लोग जानजोखिम में डाल रहे है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications