Rajasthan: भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस पर यूं ली चुटकी, जानिए राठौड़ ने कैसे किया पलटवार ?

Rajasthan By Election: राजस्थान में आज 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान हो गया है। तारीखों का ऐलान होते ही भाजपा नेता एक्टिव मूड में आ गए है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने जयपुर प्रदेश कार्यालय में प्रेस से मुखाबित होते हुए कांग्रेस पार्टी के साथ विपक्ष के नेताओं को खुलकर जवाब दिया।

राजेंद्र राठौड़ ने भजनलाल सरकार के कामों का बखान करते हुए विपक्ष को ऐसा जवाब दिया है कि अब तक विपक्ष की ओर से कोई जवाब या पलटवार नहीं आया है।

what-did-bjp-leader-rajendra-rathod-say-about-the-assembly-by-election-in-rajasthan

राठौड़ ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार भर्ती कैलेंडर जारी कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। भजनलाल सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी देकर उनके सपनों को साकार करने का कार्य कर रही है

जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि भजनलाल सरकार प्रदेश के युवाओं के भविष्य को लेकर संवेदनशील और गंभीर है। भाजपा ने युवाओं से जो वादे किए थे, उन वादों को पूरा करने की दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ा कदम उठाया है।

राठौड़ ने विपक्ष के आरोपों पर चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के इतिहास में पहली बार प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भर्ती कैलेंडर जारी करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। भर्ती कैलेंडर में 70 प्रतियोगी परीक्षाओं की दिनांक और उनका परिणाम जारी करने की तक की दिनांक जारी कर दी गई है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी देकर उनके सपने को साकार करने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरी और 6 लाख लोगों को स्किल के साथ रोजगार देने का वादा किया था।

राठौड़ ने दावा करते हुए कह कि भाजपा जो कहती है, वो करती है के लिए संकल्पबद्ध है, इसलिए मुख्यमंत्री शर्मा ने दिसंबर 2024 तक 1 लाख 11 हजार से ज्यादा विभिन्न सरकारी पदों पर नियुक्ति देने के लिए विज्ञप्तियां जारी कर दी है।

राठौड़ ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार है जिसने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड किया और प्रदेश में 17 पेपर लीक, 8 परीक्षाएं रद्द कर करीबन 50 हजार पदों को निरस्त कर दिया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं का भर्ती कैलेंडर जारी करने का पिछली सरकार ने सोचा तक नहीं और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दो साल से अधिक समय का भर्ती कैलेंडर जारी भी कर दिया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं के भरोसे को जितने के लिए पहले पेपरलीक माफियाओं को सलाखों तक पहुंचाने के लिए एसआईटी का गठन किया और फिर महज 10 माह में 180 पेपरलीक माफियाओं को गिरफ्तार कर अपनी मंशा जाहिर की।

प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो युवाओं में भर्ती परीक्षाओं को लेकर अविश्वास का माहौल बन गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+