Rajasthan News: राजस्थान में 2 दिन बाद फिर पलटेगा मौसम, जानिए कब कहां होगी बारिश
Rajasthan News: राजस्थान में मौसम फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। यह अपडेट ऐसे समय में आया है। जब उत्तर भारत में मानसून सीजन खत्म होने को है। लेकिन देश के कई इलाकों में भारी बारिश जारी है।
पूर्वी राजस्थान में 18-19 सितंबर को बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर गहरे दबाव का क्षेत्र बना है। जिसके 24 घंटे में पश्चिम की ओर बढ़ने और कमजोर पड़ने की संभावना है। हालांकि इस दौरान अभी भी भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि इस सिस्टम के कारण इन तिथियों पर पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। 18 सितंबर को भरतपुर और जयपुर संभाग में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है।
कोटा और उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस बीच पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। हालांकि 18-19 सितंबर को शेखावाटी क्षेत्र और बीकानेर संभाग में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इस साल राजस्थान में अच्छी खासी बारिश हुई है। मानसून के मौसम में देरी होने के बावजूद भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। आने वाली बारिश इसी मौसम पैटर्न का हिस्सा है।
मानसून अब लगभग अपने अंतिम चरण में है। कुछ और दिनों तक बारिश होने के बाद इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम होती जाएगी और फिर पूरी तरह से बंद हो जाएगी। यह उस मौसम का अंत है। जिसने उत्तर भारत के कई हिस्सों में अच्छी खासी बारिश कराई है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस सिस्टम के प्रभाव से 18-19 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
देश में मानसून का सीजन समाप्त हो रहा है। राजस्थान में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की उम्मीद है। इससे गर्मी से तो राहत मिलेगी। लेकिन कुछ क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात भी हो सकते हैं। पहले ही भारी बारिश के चलते प्रदेश में फसल खराबा होने से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications