Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Luni River Rajasthan: लूनी नदी में पानी आने पर खूब नाचा पूरा गांव, पूर्व CM राजे के दिल को छू गया VIDEO

Luni Nadi Rajasthan: मानसून 2024 की बारिश से राजस्‍थान का कोना-कोना लबालब है। नदी, जोहड़ और बांधों में पानी की अच्‍छी आवक हो रही है। इसकी एक बानगी राजस्‍थान के बालोतरा जिले की समदड़ी तहसील में देखने को मिली है।

समदड़ी की मरू गंगा कही जाने वाली लूनी नदी में पानी आया तो पूरा गांव झूम उठा। ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े बजाकर नदी के पानी का स्‍वागत किया और महिला-पुरुष लूनी नदी में जमकर नाचे भी। लूनी नदी में पानी देख खुशियां मनाने ग्रामीणों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

river Luni Vasundhara Raje

लूनी नदी में पानी आया देख ग्रामीणों के डांस का वीडियो राजस्‍थान की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के दिल को छू गया। वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो बालोतरा के समदड़ी का बताया जा रहा है।

पूर्व सीएम राजे ने लिखा कि 'यह हर्ष... यह उल्लास! समदड़ी की मरू गंगा कही जाने वाली लूनी नदी में पानी आने पर जिस अनूठे ढंग से, ढोल नगाड़ों और नृत्य के साथ ग्रामीणों ने नदी का स्वागत किया, उसे देखकर आप भी अपनी मुस्कान रोक नहीं पाएंगे!'

लूनी नदी के बारे में जानकारी

  • राजस्‍थान की लूनी नदी का उद्गम स्‍थल अजमेर जिले में अरावली पर्वत के पास आनासागर (नाग पहाड़) है।
  • यह भारत के अंदर ही बहने वाली इकलौती नदी है। इसे लवणवती नदी, मरू गंगा के नाम से जाना जाता है।
  • लूनी नदी की कुल लंबाई 495 किलोमीटर है। यह पहाड़ों से निकलती जरूर है, मगर मिलती ये रेगिस्‍तान में है।
  • बाड़मेर के रेगिस्‍तान में मिलने के बाद लूनी नदी के पानी में नमक के कण मिल जाते हैं। इसलिए लूनी का पानी खारा हो जाता है।
  • लूनी नदी की कई सहायक नदियों के नाम जोजड़ी, जवाई, लीलड़ी, मीठड़ी, सुखडी, बाड़ी और सागी नदियां हैं।
  • अजमेर जिले से निकलकर लूनी नदी नागौर, जोधपुर, पाली, बाड़मेर और जालौर जिले में बहती है।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+