Rajasthan: लग्जरी कार से गायों की तस्करी, देखें भरतपुर के CCTV कैमरे में कैद हुआ चौंकाने वाला VIDEO
Rajasthan Cow Smuggling: राजस्थान के भरतपुर जिला कलेक्ट्रेट के सामने राधा स्वामी सत्संग भवन के पास बैठीं गायों को लग्जरी कार स्कॉर्पियो से आए तस्कर ले गए।
Cow Smuggling Car Video: राजस्थान-हरियाणा सीमा से लगते इलाकों में गो तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है। गो तस्कर नए नए तरीके भी अपना रहे हैं। ताजा मामला भरतपुर से सामने आया है। यहां पर तस्करी लग्जरी कार से गायों की तस्करी करते करते नजर आए हैं। पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। (वीडियो नीचे)
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो भरतपुर शहर के मथुरा गेट पुलिस थाना इलाके में जिला कलेक्ट्रेट के सामने सत्संग भवन के पास तस्कर गायों को ले जाते नजर आए हैं। वीडियो एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

10 सितंबर को रात 11 बजकर 42 मिनट के इस वायरल वीडियो देखा जा सकता है कि देर रात कई गाय सड़क पर बैठी थीं। तभी काले रंग की स्कॉर्पियो आती है, जिसमें कुछ तस्करी नीचे उतरते हैं और सड़क पर बैठी गायों को पकड़ लेते हैं। फिर उसे कार में बैठाकर ले गए।
जब लोगों को गो तस्करी के बारे में पता चला तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची भरतपुर शहर की मथुरा गेट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अन्य जगहों के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाल रही है ताकि स्कॉर्पियो कार की पहचान की जा सके।
आस-पास के लोगों ने बताया कि उन्हें गो तस्करी के बारे में रात को पता लग गया था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई थी, मगर पुलिस ने मौके पर पहुंचने में एक घंटा लगा दिया। जिससे आरोपी इलाके से बाहर जाने में सफल हो गए। इस बात को लोगों में आक्रोश है।
बता दें कि राजस्थान का भरतपुर जिला गो तस्करी के लिए बदनाम है। यहां गो तस्कर आए दिन गोवंश को तस्करी मेवात इलाके से हरियाणा की तरफ ले जाते हैं। कई बार पुलिस के साथ भी गो-तस्करों की मुठभेड़ हुई है।












Click it and Unblock the Notifications