MLA राजकुमार रोत की शादी में डूंगरपुर प्रशासन ने दुल्हन पक्ष पर क्यों लगाया 25 हजार का रुपए जुर्माना?
जयपुर, 26 अप्रैल। राजस्थान में विधायक राजकुमार रोत विवाह बंधन में बंध गए हैं। रविवार को रोत ने शिक्षिका गीता संग सात फेरे लिए। शादी राजस्थान के डूंगरपुर जिले के कुशालमगरी में सम्पन्न हुई। खुद रोत डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा सीट से बीटीपी के विधायक हैं।
Recommended Video

खबर सोशल मीडिया में जमकर वायरल
विधायक राजकुमार रोत की शादी में कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां जमकर उड़ी। ऐसे में प्रशासन ने विधायक के ससुर पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। विधायकी शादी की तस्वीरें और दुल्हन पक्ष पर जुर्माना लगाने की खबर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।

जिला कलेक्टर सुरेश ओला के निर्देश पर कार्रवाई
बता दें कि विधायक राजकुमार रोत की रविवार को शादी थी। दुल्हन के घर बारात पहुंची तब वहां लोगों की भारी भीड़ थी। जिला कलेक्टर सुरेश ओला को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। कोविड-19 गाइड लाइन के उल्लंघन के आरोप में दुल्हन पक्ष पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

रोजाना करीब 15 हजार नए केस
मीडिया से बातचीत में विधायक राजकुमार रोत ने तर्क दिया कि उनकी शादी में कोरोना गाइडलाइन की पूरी पालना की गई है। बारात में तय संख्या के अनुसार ही लोग शामिल थे, मगर बारात को देखने के लिए पहुंच गए थे। बता दें कि राजस्थान में कोरोना वायरस बेकाबू हो चुका है। रोजाना करीब 15 हजार नए केस सामने आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications