Lok Sabha Election: भाजपा ने विनय सहस्त्रबुद्धे को बनाया राजस्थान का प्रभारी, सतीश पूनिया भेजे गए हरियाणा

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू करने के साथ ही नेताओं की जिम्मेदारियां भी तय कर दी है। भाजपा ने लोकसभा चुनाों के लिए राजस्थान के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी विनय सहस्त्रबुद्धे को दी है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने नियुक्ति पत्र जारी कर जानकारी दी है। अब राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया है।

vinay-sahastrabuddhe-rajasthan-satish-poonia-made-haryana-in-charge-in-lok-sabha-elections

दरअसल राजस्थान में दो चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव होना है, जबकि 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए मतदान कराया जाएगा।

पहले चरण में राजस्थान के 25 लोकसभा सीटों में से कुल 12 सीटों के लिए मतदान होंगे, जबकि दूसरे चरण में कुल 13 सीटें पर मतदान कराए जाएंगे।

vinay-sahastrabuddhe-rajasthan-satish-poonia-made-haryana-in-charge-in-lok-sabha-elections

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजस्थान में राजनीतिक सरगर्मियां तेजी से बढ़ गई है। बीजेपी ने आज विनय सहस्त्रबुद्धे को राजस्थान का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि विजया राहटकर और प्रवेश वर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

गौरतलब है पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है जबकि सुरेंद्र सिंह नागर को हरियाणा का सह प्रभारी बनाया गया है।

सतीश पूनिया अजमेर और जयपुर ग्रामीण के दावेदार माने जा रहे थे। बीजेपी ने अरुण सिंह को आंध्र प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि सिद्धार्थ नाथ सिंह को सह प्रभारी बनाया है।

जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए शशांक ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। वहीं, जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए राइट टू रिकॉल पार्टी के प्रत्याशी आदित्य प्रकाश शर्मा ने नामांकन पेश किया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के लिए 27 मार्च तक नामांकन किए जा सकते हैं। जबकि 23 मार्च, 24 मार्च एवं 25 मार्च को राजकीय अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं किए जा सकेंगे। 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को होली त्योहार होने की वजह से अवकाश होने की वजह इसका प्रमुख कारण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+