राजस्थान : ग्रामीणों ने चंदे से 50 लाख जुटाकर भोड़की गांव की बंजर जमीन पर बना दिया स्टेडियम

झुंझुनूं, 6 अगस्त। आज लोग जहां हर जरूरत के लिए सरकार की ओर ताकते हैं, वहीं राजस्थान के झुंझुनूं जिले के भोड़की गांव के लोगों ने सरकार की ओर ताकने बजाय आपसी सहयोग से ही गांव में 50 लाख रुपए का जन सहयोग एकत्रित करके बंजर पड़ी करीब 3 हेक्टर जमीन पर खेल स्टेडियम बना दिया, जिसमें आज गांव के सैकड़ों युवा खेलने तथा सेना भर्ती की तैयारी करने आते हैं।

Recommended Video

    राजस्थान : ग्रामीणों ने चंदे से 50 लाख जुटाकर भोड़की गांव की बंजर जमीन पर बना दिया स्टेडियम
     सरकार ने ग्राम एकीकृत स्टेडियम के नाम से जमीन आवंटित की थी

    सरकार ने ग्राम एकीकृत स्टेडियम के नाम से जमीन आवंटित की थी

    ग्रामीणों के अनुसार गांव के मियांला जोहड़ में वर्षों पहले सरकार ने ग्राम एकीकृत स्टेडियम के नाम से जमीन आवंटित की थी, लेकिन इस पर खेल मैदान का विकास नहीं होने से यह कचरे से अटी हुई थी। 4 वर्ष पहले सबसे पहले गांव के राजकुमार सैनी ने गांव में खेल मैदान की कमी को महसूस किया तथा इस गांव में स्टेडियम के नाम से आवंटित कटान सुधा जमीन पर खेल स्टेडियम बनाने की सोशल मीडिया पर मुहिम शुरू की।

    4 वर्ष में करीब 50 लाख रुपए का जन सहयोग एकत्रित

    4 वर्ष में करीब 50 लाख रुपए का जन सहयोग एकत्रित

    धीरे-धीरे लोग इस मुहिम से जुड़ने लगे तथा खेल में स्टेडियम के विकास के लिए आगे आने लगे। 4 वर्ष में करीब 50 लाख रुपए का जन सहयोग एकत्रित कर ग्रामीणों ने गांव में भव्य खेल स्टेडियम का निर्माण कर दिया है। सरपंच सरोज के अनुसार जन सहयोग से एकत्रित इस राशि से ग्रामीणों ने बंजर पड़ी इस जमीन को समतल कर क्रिकेट, फुटबाल, वालीबाल व बास्केटबाल आदि के मैदान बनाए गए हैं। साथ ही इसकी सुरक्षा के लिए चारदीवारी तथा मुख्य द्वार का निर्माण कराने के साथ दर्शकों के बैठने के लिए स्टैंड का निर्माण भी कराया है।

    देखरेख व निर्माण का कार्य समिति के जरिए

    देखरेख व निर्माण का कार्य समिति के जरिए

    जन सहयोग से विकसित ग्राम एकीकृत स्टेडियम की देखरेख व निर्माण का कार्य समिति करती है, जिसके अध्यक्ष गिरधारी लाल गुप्ता उपाध्यक्ष भोड़कीकी सरपंच नेमीचंद जांगिड़, ढानिया भोड़की सरपंच सरोज गिल, पंचायत समिति सदस्य कमला गिल,सचिव राजकुमार सैनी, कोषाध्यक्ष सांवलराम बुगालिया, संरक्षक हरलाल सिंह गढ़वाल हैं।

    स्टेडियम के विकास में सर्वाधिक सहयोग देने वाले

    स्टेडियम के विकास में सर्वाधिक सहयोग देने वाले

    स्टेडियम के विकास में सर्वाधिक सहयोग देने वालों में महेश गढ़वाल, हरलाल सिंह गढ़वाल, ताराचंद गुप्ता, गिरधारी लाल गुप्ता, श्रीपाल गोदारा, सैयद मोहम्मद मुस्लिम, किशोर सिंह भाकर, जगदेव सिंह गोदारा ,अशोक केजरीवाल, डॉक्टर नरेंद्र गिल, कैप्टन शिवराम सिंह गोदारा आदि हैं।

    दूसरे गांव में भी जन सहयोग से स्टेडियम का विका

    दूसरे गांव में भी जन सहयोग से स्टेडियम का विका

    स्टेडियम के विकास की खास बात यह है कि इसके विकास में गांव की करीब दो दर्जन बहू बेटियों ने भी जन सहयोग प्रदान किया है। इसके अलावा भोड़की के अलावा दूसरे गांव के लोगों ने भी करीब ₹5 लाख रुपये का जन सहयोग प्रदान किया है। भोड़की में जन सहयोग से स्टेडियम का विकास होने से इसका अनुसरण करते हुए कई दूसरे गांव में भी जन सहयोग से स्टेडियम का विकास हो रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+