कौन हैं राजस्थान के शाही घराने की राजकुमारी दीया कुमारी, 71 हजार वोटों से जीतीं, सांसद से बनीं अब विधायक
Vidhyadhar Nagar Election Result 2023 DIYA KUMARI WIN: राजस्थान के जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे आ गए हैं। विद्याधर नगर निर्वाचन क्षेत्र से राजस्थान के शाही परिवार की राजकुमारी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद दीया कुमारी की प्रचंड वोटों से जीती हैं।
चुनाव आयोग के अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दीया कुमारी 71 हजार 368 वोटों से जीती हैं। अब वह सांसद से विधायक बन गई हैं। दीया कुमारी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता सीताराम अग्रवाल (SITARAM AGARWAL) को हराया है।

चुनाव आयोग के मुताबिक दीया कुमारी को 1 लाख 58 हजार 516 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस नेता सीताराम अग्रवाल को 87 हजार 148 वोट मिले हैं। इसके अलावा इस सीट पर आम आदमी पार्टी के डॉ संजय बियानी को सिर्फ 780 वोट मिले हैं। इस सीट पर अन्य पार्टी के नेताओं से ज्यादा को नोटा को 1568 वोट लोगों ने दिए हैं।
दीया कुमारी ने अपनी जीत के बाद जनता को अपार जनसमर्थन के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ''भाजपामय हुआ विद्याधर नगर! विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के मेरे सभी परिवारजनों! लोकतंत्र के महापर्व में मुझे अपना स्नेह, आशीर्वाद और बहुमूल्य समर्थन देने के लिए आपका हृदय तल से आभार। मेरा वादा है कि मैं आपके हर सुख-दुख में एक प्रतिनिधि नहीं बल्कि परिवार के सदस्य की तरह आपका साथ निभाऊंगी। मुझे विश्वास है कि हम साथ मिलकर क्षेत्र के विकास की एक नयी आधारशिला रखेंगे।''
Who is Diya Kumari: कौन हैं दीया कुमारी?
- -दीया कुमारी का जन्म 30 जनवरी 1971 जयपुर रियासत के अंतिम शासक महाराजा मान सिंह द्वितीय के यहां हुआ था। दीया कुमारी राजस्थान के शाही परिवार से संबंध रखती हैं। दीया कुमारी जयपुर रियासत के अंतिम शासक महाराजा मान सिंह द्वितीय की पोती हैं।
- -दीया कुमारी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। विद्याधर नगर सीट से विधायक बनने से पहले दीया कुमारी राजसमंद संसदीय सीट से सांसद थीं। दीया कुमारी भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं।
- - दीया कुमारी के पिता भारतीय सेना अधिकारी और होटल व्यवसायी भवानी सिंह हैं और मां का नाम पद्मिनी देवी है।
- -दीया कुमारी ने मॉडर्न स्कूल (नई दिल्ली), जी.डी. सोमानी मेमोरियल स्कूल, मुंबई और महारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, जयपुर से पढ़ाई की है। उन्होंने 1989 में चेल्सी स्कूल ऑफ आर्ट्स, लंदन से ललित कला (सजावटी पेंटिंग) में स्नातक डिप्लोमा की डिग्री ली है। एमिटी यूनिवर्सिटी, जयपुर से वह दर्शनशास्त्र में डॉक्टरेट हासिल की है।
- -दीया कुमारी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास सिटी पैलेस, जयपुर सहित कई संपत्तियों, व्यवसायों, ट्रस्टों और स्कूलों का प्रबंधन का काम है।












Click it and Unblock the Notifications