यूपी के इस बाहुबली नेता की बहन हैं वसुंधरा राजे की बहू, जानिए कब हुई थी दुष्यंत से शादी?
Vasundhara Raje Bahu Niharika Singh: राजस्थान की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है और भाजपा के हाथों में राज्य की कमान सौंप दी है। अब सभी की निगाहें इसी बात पर लगी है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा? फिलहाल सीएम की रेस में बाबा बालकनाथ, दीया कुमारी, किरोड़ी लाल मीणा और वसुंधरा राजे का नाम शामिल है।

हालांकि इस रेस में अभी भी सबसे आगे पूर्व सीएम राजे ही चल रही हैं और दिग्गजों का कहना है कि भाजपा को अब साल 2024 का चुनाव नजर आ रहा है और इसलिए वो राजे के नाम पर कोई रिस्क नहीं लेगी और सत्ता की चाभी उन्हें ही सौपेगी, फिलहाल अटकलों का बाजार काफी गर्म है, देखते हैं बाजी किसके हाथ लगती है?
आम लोग वसुंधरा राजे के बारे में सर्च कर रहे हैं
तो वहीं इसी बीच गूगल पर जमकर लोग वसुंधरा राजे के बारे में सर्च कर रहे हैं, जैसे कि उनके परिवार में कौन-कौन हैं? उनकी पढ़ाई और पृष्ठभूमि कैसी रही ? लेकिन सबसे ज्यादा लोग उनकी बहू निहारिका सिंह के बारे में खोज रहे हैं। जो कि गुर्जर समुदाय से आती हैं,आपको बता दें कि महारानी की बहू खुद एक राजकुमारी हैं।
सम्थार के पूर्व राजघराने की राजकुमारी हैं निहारिका सिंह
मालूम हो कि निहारिका झांसी के सम्थार की राजकुमारी हैं और उनके पिता सम्थार राजघराने के राजा रणजीत सिंह जुदेव हैं, जो कि एक बड़े गुर्जर नेता हैं। निहारिका और दुष्यंत राजे की शादी साल 2000 में हुई थी और इस तरह से सम्थार की बेटी धौलपुर घराने की बहू बनी थी।

कुंडा के राजा रघुराज राज प्रताप सिंह की ममेरी बहन
आपको बता दें कि निहारिका का यूपी के भी एक संभ्रात राजपरिवार से खास रिश्ता है और इसलिए वसुंधरा राजे के परिवार के लिए उत्तर प्रदेश भी भी खास मायने रखता है। दरअसल निहारिका सिंह यूपी के बाहुबली नेता और कुंडा के राजा रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की ममेरी बहन हैं। राज भैया की मां मंजुला देवी और रणजीत सिंह जुदैव भाई-बहन हैं और इस तरह से निहारिका के यूपी उनका मायका हुआ। बता दें कि रघुराज प्रताप सिंह प्रतापगढ़ के कुंडा सीट से साल 1993 से लगातार विधायक हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
निहारिका सिंह के पास करीब 5 करोड़ रुपये की संपत्ति
गुर्जर होने के नाते निहारिका को चुनावी रैलियों में भी देखा जाता रहा है, वो अक्सर अपने पति दुष्यंत सिंह और सासू मां वसुंधरा राजे के साथ चुनावी रैलियों में दिखाई देती हैं। साल 2019 में दुष्यंत सिंह ने जो हलफनामा दाखिल किया था उसके मुताबिक निहारिका सिंह के पास करीब 5 करोड़ रुपये की संपत्ति है और डेढ़ करोड़ के सोने -चांदी के गहने हैं। निहारिका और दुष्यंत को शादी से दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। दुष्यंत झालावाड़ से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं।












Click it and Unblock the Notifications