Rjasthan: जेपी नड्डा की नई टीम में राजस्‍थान से वसुंधरा राजे, सुनील बंसल व डॉ. अलका गुर्जर को मिली जगह

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम का ऐलान किया गया है, जिसमें राजस्‍थान से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सुनील बंसल और डॉ. अलका गुर्जर को जगह मिली है।

राजस्‍थान चुनावी मोड में आ चुका है। दिसम्‍बर में विधानसभा चुनाव प्रस्‍तावित है। भाजपा राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के साथ-साथ मिशन 2024 की भी तैयारियां कर रही है।

इसी कड़ी में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की टीम का ऐलान किया गया है, जिसमें राजस्‍थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया समेत तीन नेताओं को जगह मिली है।

Vasundhara Raje, Sunil Bansal Dr. Alka Gurjar

मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की टीम में राजस्‍थान की पूर्व मुख्‍यंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया पहले से ही राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष पद पर हैं। इनका पद बरकरार रखा गया है जबकि सुनील बंसल को राष्‍ट्रीय महामंत्री और डॉ. अलका गुर्जर को भी शामिल किया गया है।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। डॉ. अलका गुर्जर को राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी में जगह देकर राजस्‍थान में गुर्जर वोट बैंक को साधने की कोशिश की गई है।

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले सुनील बंसल को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए महासंपर्क अभियान का यूपी प्रभारी भी नियुक्त किया गया था। वहीं अलका गुर्जर पूर्व विधायक हैं। साल 2013 में बांदीकुई से चुनाव जीता था। इससे पहले अलका सह-प्रभारी दिल्ली, प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+