Vasundhara Raje Net Worth: 40000 करोड़ के संपत्ति विवाद में नया मोड़, कितनी संपत्ति की मालकिन हैं 'महारानी'
Vasundhara Raje Net Worth: राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के पारिवारिक संपत्ति विवाद मामले में नया मोड़ आया है। करीब डेढ़ दशक से अदालतों में लंबित सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद अब जल्द सुलझ सकता है। अदालत ने राजीनामे के लिए मोहलत बढ़ाई है। इसमें पूर्व सीएम की बहनें यशोधरा राजे, ऊषा राजे और भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पक्षकार हैं।
यह कानूनी विवाद 2010 में शुरू हुआ था। राजमाता विजयाराजे सिंधिया की तीनों बेटियों ने अपने भतीजे और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ पैतृक संपत्ति में हिस्सा के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।मामला पहले जिला अदालत और बाद में साल 2017 में हाई कोर्ट पहुंचा।

40 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद क्या है
- पिछले साल 19 सितंबर को संकेत मिले थे कि इसमें सभी पक्ष आपसी सहमति से राजीनामे के लिए तैयार हो जाएंगे। करीब 40 हजार करोड़ रुपये की संपत्तियों को लेकर चल रहे विवाद में सभी पक्षों ने सुलह के लिए हामी भरी थी।
- हाई कोर्ट ने पहले 90 दिन की समय-सीमा तय की थी। इन संपत्तियों से जुड़ा एक मामला अभी बॉम्बे हाई कोर्ट में लंबित है। संबंधित कार्यवाही के चलते राजीनामे के लिए 30 दिन का समय और बढ़ा दिया गया है।
- इस विवाद में ग्वालियर का भव्य जयविलास पैलेस, शिवपुरी का माधव विलास पैलेस, उज्जैन का कालियादेह पैलेस, दिल्ली स्थित ग्वालियर हाउस, पुणे का पद्म विलास पैलेस, वाराणसी का सिंधिया घाट और गोवा का विठोबा मंदिर जैसी ऐतिहासिक संपत्तियां शामिल हैं।
Vasundhara Raje Net Worth: पूर्व सीएम के पास न अपना घर और न कार
वसुंधरा राजे की ओर से दाखिल चुनावी शपथ-पत्र के अनुसार, वसुंधरा राजे की कुल चल-अचल संपत्ति करीब 4 करोड़ 09 लाख रुपये दर्ज की गई थी। 2013 से 2018 के बीच उनकी संपत्ति में लगभग 43 लाख रुपये की वृद्धि हुई। हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 3 किलो से अधिक सोना, 15 किलो चांदी, करीब 1.29 लाख रुपये नकद और जयपुर के इंदिरा गांधी नगर में 3,530 वर्गफुट का प्लॉट है।
Vasundhara Raje के पास नहीं है अपना घर
खास बात यह है कि प्रदेश की सीएम रहीं वसुंधरा राजे के नाम कोई निजी मकान या कार दर्ज नहीं है। राजे दो बार राजस्थान की सीएम रही हैं और अभी भी झालरापाटन सीट से विधायक हैं। हालांकि, अब वह अपने राजनीतिक करियर के लिहाज से अवसान के दौर में हैं।












Click it and Unblock the Notifications