ट्रेन के टॉयलेट में फंसे वसुंधरा राजे के मीडिया सलाहकार, बदबू और घुटन से हुआ हाल बेहाल, फिर क्या हुआ?
Vasundhara Raje media advisor trapped in train toilet: राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के मीडिया सलाहकार महेंद्र भारद्वाज के साथ ट्रेन में हुई चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कोटा-श्रीगंगानगर ट्रेन में यात्रा के दौरान 58 मिनट तक ट्रेन के बाथरूम में फंसे रहे, क्योंकि शौचालय की अंदअंदर की कुंडी खराब थी।
ये घटना 30 जनवरी की है, जब कोटा-श्रीगंगानगर ट्रेन में सवार होकर भारद्वाज जयपुर आ रहे थे। शौच के लिए बाथरूम जाने पर दरवाज़ा अचानक बंद हो गया और कई प्रयासों के बावजूद वह खुद बाहर नहीं निकल पाए।

58 मिनट तक बदबू और घुटन से हुआ हाल बेहाल
रेलवे कर्मचारियों ने करीब 10 मिनट तक दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर मजबूरी में दरवाजा तोड़ना पड़ा। इस पूरी प्रक्रिया में कुल 58 मिनट लग गए। महेंद्र भारद्वाज ने बाद में बताया कि छोटे से बाथरूम में बंद रहने के दौरान दम घुटने और बदबू के कारण उन्हें मानसिक तौर पर भारी परेशानी हुई और अवसाद की ओर बढ़ते एहसास से डर लगा।

रेलवे हेल्पलाइन की नहीं मिली हेल्प
भीतर फंसे भारद्वाज ने अपने बेटे दिव्यांश को फोन कर पूरी स्थिति बताई। बेटे ने रेलवे हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी, लेकिन शुरुआत में हेल्पलाइन से कोई मदद नहीं मिल सकी। इसके बाद, भारद्वाज के भाई हरीश ने रेलवे अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद मदद प्रक्रिया शुरू हुई।
सुरक्षा में चूक, कैसे बची जान
दरवाजा तोड़ते समय भारद्वाज को आशंका थी कि वह उनके ऊपर गिर सकता है। लेकिन उनका कहना था कि दरवाजा न तोड़ने की स्थिति में घुटन के कारण जीवन का खतरा अधिक था। रेलवे की देरी और कुंडी की खराब स्थिति के बावजूद समय रहते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।












Click it and Unblock the Notifications