राजस्थान: वंदे भारत ट्रेन से टकराई गाय, उछलकर गिरी 83 साल के बुजुर्ग पर, दोनों की हो गई मौत
Rajasthan Alwar Vande Bharat train accident: राजस्थान के अलवर में एक वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है, जिसमें 83 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई।

Vande Bharat train accident: राजस्थान के अलवर में सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक 83 साल के एक बुजुर्ग और एक गाय की मौत हो गई है। हादसा अलवर शहर में अरावली विहार थाना क्षेत्र के काली मोरी फाटक के पास हुआ।
हादसे के वक्त दिल्ली-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने आई गाय को टक्कर मारी। गाय 30 मीटर दूर उछलकर पास शौच कर रहे एक बुगुर्ग पर गिरी, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।
83 साल के मृतक की पहचान शिवदयाल शर्मा के रूप में हुई है, जो 23 साल पहले भारतीय रेलवे में एक इलेक्ट्रीशियन के पद से रिटायर्ड हुए थे। शिवदयाल शर्मा के परिजनों के मुताबिक हादसा मंगलवार (18 अप्रैल) की सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ।
उन्होंने बताया काली मोरी फाटक गेट से वंदे भारत ट्रेन के रास्ते में एक गाय आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय के शरीर का एक हिस्सा शिवदयाल के ऊपर 30 मीटर दूर गिर गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे के वक्त वहां एक और शख्स खड़ा था लेकिन उनकी जान बच गई है। बुधवार सुबह शिवदयाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। जीआरपी पुलिस ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से गाय की मौत हो गई थी और जब गाय उछलकर दूर जाकर गिरी तो वहां खड़े बुजुर्ग की भी उससे मौत हो गई।
हालांकि इससे पहले भी कई बार सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनें हादसे का शिकार हो चुकी हैं। ज्यादातर वंदे भारत ट्रेनें हादसे मुंबई-गुजरात ट्रैक पर हुई है।












Click it and Unblock the Notifications