Valentine Day 2024: राजस्थान में लव कपल के हुई मौज, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Valentine Day 2024 Rajasthan Police: मोहब्बत का महीना का चल रहा है। वेलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। 14 फरवरी 2024 को प्रेमी जोड़े वेलेंटाइन डे मनाएंगे। इस दौरान लव कपल के लिए राजस्थान पुलिस ने तगड़ा प्लान बनाया है।
इस बार वेलेंटाइन डे पर राजस्थान पुलिस प्रेमी जोड़ों को सुरक्षा प्रदान करेगी। इसके लिए राज्य स्तर पर डीआईजी श्वेता धनकड़ की देखरेख विशेष टीम बनाने के साथ ही हर ज़िले में नोडल अफसर तैनात किए हैं। स्टेट लेवल पर एडिशनल एसपी नवीता खोखर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मीडिया की खबरों के अनुसार राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार की ने इस बार वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़ों को पुलिस प्रोटेक्शन देने का फैसला लिया है, जो बालिग़ हैं और स्वेच्छा से विवाह करने को तैयार हैं, उनके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार राजस्थान पुलिस ने प्रेमी युगलों को पुलिस सुरक्षा देने का पूरा एक्शन प्लान बना लिया है। इसके लिए राज्य स्तर पर डीआईजी पुलिस श्वेता धनकड़ को नोडल अधिकारी का ज़िम्मा दिया गया है। इसके अलावा एडिशनल एसपी नवीता खोखर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा नोडल अधिकारियों के मोबाइल नंबर और हेल्पलाइन नंबर जारी किये गए हैं। हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने वाले युगल को पुलिस सुरक्षा या सम्बंधित सहायता उपलब्ध करवाई जायेगी।
राज्य स्तर पर शिकायतकर्ता 9413179228 और 9468952823 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसी तरह से व्हाट्स ऐप के ज़रिए भी युगल पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 8764871150 नंबर मदद ली जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications