Lok Sabha Election: कांग्रेस की हार तय है,स्क्रीप्ट लिखी जा चुकी है..और क्या बोले केशव मौर्य ?

Lok Sabha Election: राजस्थान में जैसे-जैसे लोकसभा चुनावों के मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे ही तीखे शब्दबाणों का सिलसिला लगातार जारी है।

आज बीकानेर पहुंचे उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर राम से लेकर 370 तक पर जमकर पलटवार किया।

बीकानेर में कांग्रेस पर गरजते हुए मौर्य ने कहा कि राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया था,राम मंदिर बना दिया। कांग्रेस ने तो भगवान राम को ही काल्पनिक बता दिया है। अब कांग्रेस नेता अपने आप को पुजारी बता रहे हैं।

up-deputy-cm-keshav-prasad-maurya-announced-congresss-defeat-in-bikaner-what-did-he-say

कारसेवा के लिए अयोध्या गए कोठारी बंधुओं के बलिदान की चर्चा करते हुए केशवप्रसाद मौर्य ने कहा कि बीकानेर के दो युवाओं के बलिदान की जिम्मेदार भी कांग्रेस है और उनकी सहयोगी समाजवादी पार्टी है।

भाजपा ने ऐसे सैकड़ों युवाओं और रामभक्तों के बलिदान को जाया नहीं जाने दिया और राम मंदिर निर्माण के संकल्प को पूरा किया है। अब इन संकल्पों के पूरे होने की बात देश की जनता को बताई जाएगी।

यूपी के डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी अनुच्छेद 370 हटाने और जम्मू-कश्मीर की बात राजस्थान या अन्य राज्यों में क्यों करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष और उनके गठबंधन के नेताओं को समझना चाहिए कि जम्मू-कश्मीर भी भारत का हिस्सा है, और 370 और जम्मू कश्मीर की बात पूरे भारत में की जाएगी। भाजपा ने संकल्प लिया था कि 370 हटाएंगे, भाजपा ने शासन में आने के बाद हटा दी।

मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की हार की स्क्रीप्ट लिखी जा चुकी है। यूपी के डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार भी मोदी लहर है। विपक्षी नेताओं को अपनी हार का पता है। हार की स्क्रीप्ट लिखी जा चुकी है।

मौर्य ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि हार होने के बाद फिर कहा जाएगा कि मैच फिक्स था। ईवीएम गड़बड़ थी। अगर किसी सीट पर विपक्ष जीत जाएगा तो कहा जाएगा कि मोदी लहर नहीं थी।

कांग्रेस या उनके गठबंधन की किसी पार्टी की नीतियों को वहां की जनता ने पसन्द किया, इसलिए उन्हें जीत मिली। विपक्ष को इस बार के चुनाव में होने वाली हार का पता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+