Rajasthan News: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने विधानसभा में दिया ऐसा जवाब, डोटासरा को करनी पड़ गई तारीफ
Rajasthan News: राजस्थान के भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने विधानसभा सत्र के दौरान रामबाग गोल्फ क्लब में कथित भ्रष्टाचार के बारे में चिंता जताई। इसके जवाब में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार एसओजी से मामले की गहन जांच कराएगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी मंत्री खर्रा के जवाब की सराहना की है।
विधानसभा में डोटासरा ने कहा कि मंत्री खर्रा ने बहुत अच्छा जवाब दिया है। इस प्रकरण की जांच होनी चाहिए। हालांकि सदन में उसे विभाग से जुड़ा कोई अधिकारी नहीं होने का मुद्दा भी उन्होंने उठाया। डोटासरा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने महत्वपूर्ण मुद्दे के दौरान संबंधित विभाग का कोई अधिकारी सदन में मौजूद नहीं है।

आपको बता दें कि विधायक कालीचरण कर अपने विधानसभा में ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के जरिए मुद्दा उठाया था। विधायक ने रामबाग गोल्फ क्लब के संचालन में कथित रूप से भ्रष्टाचार पर सवाल उठाया था। रामबाग गोल्फ क्लब की जमीन जेडीए के अधीन है। लेकिन इस गोल्फ क्लब का जेडीए के साथ कोई एमओयू नहीं हुआ है। क्लब में सदस्यता और निर्माण कार्यों की पहले भी शिकायत हो चुकी है। इस संबंध में मामला इस समय कोर्ट में लंबित है।












Click it and Unblock the Notifications