उदयपुर: रेडियो में ब्लास्ट, खिड़की-दरवाजे उड़े, एक की मौत
उदयपुर: रेडियो में ब्लास्ट, खिड़की-दरवाजे उड़े, एक की मौत
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में जोरदार धमाके के साथ रेडियो में हुए ब्लास्ट की चपेट में आकर एक शख्स की मौत हो गई। जिस शख्स की मौत हुई उसने सुनने के लिए अपना रेडियो खोला था लेकिन खुलते ही ये जोरदार धमाके साथ फट गया, जिसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

उदयपुर के गडिया देवरा इलाके का रहने वाला देवीलाल कार मैकेनिक था, वो काम से घर लौटा तो रेडियो पर गाने सुनने के इरादे से बैठ गया, उसकी पत्नी घर के नीचे दुकान में थी। उसने जैसे ही रेडियो ऑन किया तो जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज बेहद जोरदार थी, पूरे मुहल्ले में हलचलल मच गई। पत्नी उस ओर दौड़ी तो देखा कि कमरे की खिड़की, दरवाजे उखड़ गए हैं और देवीलाल का शरीर भी चीथड़े-चीथड़े है।
परिजन देवीलाल को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि देवीलाल के रेडियो ऑन करते ही ये धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तक चटक गए। धमाके क्यों हुआ, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। परिजनों ने बताया कि रेडियो देवीलाल को एक साल पहले किसी ने गिफ्ट में दिया था। घटना के दिन ही देवीलाल ने पहली बार उसे चलाया था और चलते ही वो फट गया।












Click it and Unblock the Notifications