Double Murder in Jhunjhunu : चिड़ावा के श्यामपुरा के 2 युवकों की हत्या, वजह-प्रेम प्रसंग या आपसी रंजिश

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा थाना इलाके के गांव श्यामपुरा के दो युवकों की सोमवार रात को हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवकों की हत्या किए जाने के बाद उनके शव दो अलग-अलग जोहड़ में फेंक दिए गए। सूचना पाकर चिड़ावा पुलिस, डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची है। दोपहर तक हत्या के कारणों और हत्या करने वालों का पता नहीं चल पाया है।

two young man murder in shyampura chirawa

चिड़ावा डीएसपी रघुवीर शर्मा ने बताया कि श्यामपुरा के रहने वाले प्रेम और राहुल दोनों दोस्त थे। दोनों का शव आज सुबह छह बजे श्यामपुरा के समीप बने दो जोहड़ो में मिले हैं। इन दोनों जोहड़ों की दूरी करीब ढाई किलोमीटर की है। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन शवों की हालात को देखते हुए यही प्रतीत होता है कि दोनों युवकों की हत्या करके शव को फेंका गया है। एक शव को जलाने का प्रयास भी किया गया है।

शुरुआती जांच में हत्या की आपसी रंजिश व प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, मगर अभी तक हत्या की कोई पुख्ता वजह स्पष्ट नहीं हुई है। झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने भी मौका मुआयना किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+