Rajasthan News: जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते झुंझुनूं के दो जवान हुए शहीद, सीएम ने क्या कहा ?
Rajasthan News: आतंकवादियों से लोहा लेते झुंझुनू के दो जवान हुए शहीद, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने जताई संवेदनाएं।
बीती रात जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में चार जवान शहीद हो गए. इनमें से दो राजस्थान के झुंझुनूं निवासी है।
जम्मू के डोडा क्षेत्र में जवानों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई। भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों से लोहा लेते राजस्थान के दो जवान शहीद हो गए। दोनों शहीद जवान झुंझुनू के निवासी है।

झुंझुनू में दोनों जवानों की शहादत की खबर मिलते ही दोनों परिवार समेत पूरे क्षेत्र में मातम फैल गया। शहीद जवानों में जिले के भैसावता कलां के रहने वाले सिपाई अजय सिंह और डुमोली कलां खुबा की ढ़ाणी के रहने वाले जवान बृजेंद्र सिंह आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए।
शहीद जवानों को सीएम भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि
जवानों की शहादत के बाद पूरे झुंझुनूमें गम की लहर दौड़ गई। जवानों की शहादत पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स (पहले ट्विटर) पर श्रद्धांजलि व्यक्त की है।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में वीर धरा राजस्थान के झुंझुनू के लाल विजेंद्र सिंह गुर्जर जी की शहादत पर भावभीनी श्रद्धांजलि।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए लिखा, "मेरी संवेदनाएं शहीद विजेंद्र सिंह गुर्जर के परिजनों के साथ हैं." उन्होंने आगे लिखा, "प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत वीर आत्मा को शांति प्रदान करे।"
सचिन पायलट ने जताया शोक
दोनों की जवानों की शहादात को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) पर संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों से लोहा लेते हुए झुंझुनूं जिले के बिजेन्द्र सिंह दौराता जी और अजय सिंह नरूका जी सहित शहीद हुए समस्त वीर सपूतों की शहादत को मैं नमन करता हूं।"
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने शहीद जवानों को नमन करते हुए आगे लिखा, "राष्ट्र आपके इस सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा. मेरी गहरी संवेदनाएं शहीद जवानों के परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें।"












Click it and Unblock the Notifications