दो सगे भाई रावताराम और हीराराम देवासी की एक ही दिन शादी हुई, एक साथ ही दुनिया छोड़ी
दो सगे भाई रावताराम और हीराराम देवासी की एक ही दिन शादी हुई, एक साथ ही दुनिया छोड़ी
सिरोही, 3 फरवरी। दो भाइयों के बीच अक्सर झगड़े व टूटते रिश्तों की खबर आती रहती हैं, मगर राजस्थान के सिरोही के दो भाइयों के अजब इत्तेफाक की गजब कहानी सामने आई है। सिरोही में दो भाइयों की एक ही दिन शादी हुई और फिर दोनों ने एक साथ ही दुनिया छोड़ दी। दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। दो भाइयों की यह कहानी सिरोही में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सिरोही के दो भाई रावताराम और हीराराम
हम बात कर रहे हैं कि सिरोही के दो भाई रावताराम और हीराराम की। दोनों जन्म भले ही अलग अलग वर्षों में हुआ, मगर दोनों की शादी एक ही साथ हुई थी। अब दोनों ने 75 व 90 साल की उम्र में एक साथ अंतिम सांस ली।

एक साथ स्वाभाविक मौत भले एक संयोग हो
दोनो भाइयों की एक साथ स्वाभाविक मौत भले एक संयोग हो, लेकिन साथ जीने की कसम को तो निभा ही दिया। मौत के बाद दोनों भाइयों को पास-पास ही चिता लगाकर परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया गया।

15 मिनट बाद ही छोटे भाई हीराराम भी चल बसे
मीडिया से बातचीत में भिखाराम ने बताया कि उनके पिताजी और चाचा हीराराम के बीच गहरा स्नेह था। दोनों के परिवार में 11 भाई-बहन है। सबसे बड़े रावताराम देवासी थे। उनकी मौत के 15 मिनट बाद ही छोटे भाई हीराराम भी चल बसे।












Click it and Unblock the Notifications