महिलाओं से हंसी-मजाक में हो गई लाठी-भाटा जंग, 6 घायल
Bharatpur News in Hindi, भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में सोमवार को एक गांव में महिलाओं से हंसी-मजाक करना उस समय भारी पड़ गया, जब महिलाओं से हंसी मजाक करने पर उनके परिजनों ने विरोध किया और फिर दोनों तरफ से जमकर लाठी-भाटा चले। इसमें तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर रही है।

मामला भरतपुर जिले के कामां थाना क्षेत्र के विलंग गांव का है। गांव के कुछ युवकों ने गांव की कुछ महिलाओं से हंसी-मजाक कर दिया गया, जिस पर महिला पक्ष के लोगों ने उनका विरोध कर दिया। पहले कहासुनी और फिर देखते ही देखते लाठियां चलने लगीं। दोनों पक्षों के बीच लाठी-भाटा जंग शुरू हो गई, जिसमें महिला पक्ष के छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कामां के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने घायलों के पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर जाकर गाँव में हालत भी जाने ताकि किसी तरह की तनाव की स्थिति पैदा नहीं हो। पीड़िता पक्ष के लोगों का आरोप है कि गाँव के कुछ युवक हमारे घर पर आए और हमारी महिलाओं के साथ हंसी मजाक सहित गन्दी हरकत कर रहे थे। जिस पर परिजनों ने उनका विरोध किया तो उन्होंने हमला कर दिया, जिसमें महिलाओं के भी चोट आयी है।












Click it and Unblock the Notifications