बॉर्डर इलाके से गर्लफ्रेंड को कॉल करते ही पकड़ के ले गई पुलिस, दोनों हैं विदेशी नागरिक
Jaisalmer News, जैसलमेर। भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर में सेटेलाइट फोन का उपयोग करते विदेशी नागरिकों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। पुलिस व मिलिट्री एजेंसी की संयुक्त कार्रवाई के तहत खुहड़ी थाना क्षेत्र में सेटेलाइट फोन के साथ विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया है।

राजस्थान के जैसलमेर में वायुसेना के सबसे बड़े युद्धाभ्यास 'वायु शक्ति-2019' से पहले खुहड़ी क्षेत्र में सेटेलाइट फोन के साथ पकड़े गए नागरिकों की कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है।
जैलसमेर के एएसपी जयनारायण मीणा ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर खुहड़ी गांव में गुरुवार रात को सेटेलाइट फोन से बात किए जाने के संकेत मिले थे। उनके आधार पर वहां पर टीम भेजी गई और दो विदेश नागरिकों को पकड़ा, जो जर्मन के रहने वाले हैं और यहां घूमने के मकसद से आए थे।

कैमल सफारी के दौरान सेटेलाइट फोन का उपयोग कर रहे थे। विदेशी नागरिक रॉबर्ट फेहरलेण्ड, रेनर ब्लूएल को गिरफ्त में लिया गया है। पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड व घर पर बात करने के लिए सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल किया था।
सुरक्षा एजेंसियों करेंगे पूछताछ
पुलिस के अनुसार दोनों विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इनसे विभिन्न सुरक्षा एजेंसिया पूछताछ करेंगी, क्योंकि जैसलमेर पाकिस्तान बॉर्डर से लगता इलाका है और यहां पर आम लोगों के लिए सेटेलाइट फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंधत है।












Click it and Unblock the Notifications