सीकर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक था इकलौता बेटा
सीकर। राजस्थान के सीकर में गोकुलपुरा पास सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों अपने तीसरे दोस्त की पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में तेज गति से आए ट्रोलों ने उनकी जान ले ली।

जानकारी के अनुसार मृतक सीकर के शीतला चौक निवासी यश और मोनू थे, जो एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। शनिवार सुबह दोनों की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतकों में से एक दोस्त घर का इकलौता चिराग था।
सीकर में शीतला चौक के आस पास का बाजार बंद है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मामले में पुलिस ने ट्रोला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications