Jhunjhunun : छोटे भाई की मौत की खबर सुनते ही बड़े भाई ने भी छोड़ी दुनिया, एक साथ उठी दोनों की अर्थी
झुंझुनूं, 19 अप्रैल। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव शिशियां से हर किसी को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर छोटे भाई की मौत की खबर बड़े ने भी दुनिया छोड़ दी। फिर दोनों की एक साथ अर्थी उठी तो पूरा गांव रो पड़ा। दोनों भाइयों की मौत से गांव में मातम छा गया। घरों में चूल्हे तक नहीं जले।

जानकारी के अनुसार गांव शिशियां निवासी 44 वर्षीय विजय सिंह सरकारी स्कूल में शिक्षक थे जबकि उनके बड़े भाई 55 वर्षीय रामनिवास ऑफिस में बाबू थे। चंद्राराम पूनिया के ये दोनों बेटे खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान विजय सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें झुंझुनूं के अस्पताल में लेकर गए, जहां उनकी मौत हो गई। छोटे भाई की खबर जैसे ही बड़े भाई रामनिवास को पता चला तो उनके सीने में दर्द उठा। महज 15 मिनट बाद ही उनकी भी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
बता दें कि विजय सिंह का बेटा मनोज सेना में है, जबकि बेटी नेट की तैयारी कर रही है। रामनिवास के दो बेटी व एक बेटा है। बेटी कविता शादीशुदा है। छोटी बेटी प्रियंका रीट की तैयारी कर रही है। बेटा कमलेश चंडीगढ़ पुलिस में है।












Click it and Unblock the Notifications