जानिए इस शख्स ने 80 हजार रुपए की सुपारी देकर क्यों करवाई खुद की हत्या?
भीलवाड़ा।
सुपारी देकर हत्या करवाए जाने के वारदातें अक्सर सामने आते रहते हैं, मगर यह वारदात थोड़ी अलग है क्योंकि इसमें एक व्यक्ति ने अपनी हत्या की सुपारी दे डाली। उसने अपनी हत्या की साजिश इसलिए रची ताकि उसके बीमा के 50 लाख रुपए परिवार को मिल जाएं। राजस्थान के भीलवाड़ा के इस फाइनेंसर ने 80 हजार रुपए में अपनी हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने सोमवार को हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
3 सितंबर को नाले में मिला था शव
भीलवाड़ा एसपी हरेंद्र महावर ने बताया कि 3 सिंतबर 2019 को फाइनेंसर बलबीर खारोल की लाश गुवारड़ी नाले में मिली थी। उसके हाथ-पैर बंधे थे। मुंह पर पॉलीथीन बंधी थी। मृतक के भाई की तहरीर पर मांगरोल थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों राजवीर और सुनील यादव को गिरफ्तार किया। राजवीर फाइनेंसर के साथ साझेदारी में ढाबा भी चलाता था। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान सुपारी लेकर हत्या की बात कबूल कर ली।

पिछले माह करवाया 50 लाख का बीमा
भीलवाड़ा पुलिस की पड़ताल में भी मृतक पर कर्ज की बात सामने आई थी। पुलिस ने जब गहराई से जांच की तो पता चला कि बलबीर ने 3 अगस्त 2019 को 50 लाख रुपए का बीमा करवाया था। इसका 5,832 रुपए का प्रीमियम भी जमा करवाया था। इस बीमा का दावा 28 अगस्त 2019 से शुरू होना था। ऐसे में फाइनेंसर ने 2 सितंबर 2019 को अपनी हत्या करवाने की साजिश रची।

कर्ज में डूब था फाइनेंसर
भीलवाड़ा पुलिस ने बताया कि बलबीर ने करीब 20 लाख रुपए लोगों को ब्याज पर उधार दिया। लेकिन, पैसा वापस नहीं मिल पा रहा था, जिस कारण वह आर्थिक तंगी में आ गया था। परिवार पालने का उसे कोई रास्ता नहीं सूझा तो अपना बीमा करवाकर हत्या की साजिश रची। ताकि मौत के बाद पत्नी और बेटे को रुपए मिल जाए।

10 हजार रुपए एडवांस दिए
भीलवाड़ा पुलिस के मुताबिक 2 अगस्त को दोनों हत्यारोपी बलबीर को बाइक पर गुवारड़ी नाले पर ले गए। वहां उसने अपने पैर बांध लिए और फिर आरोपी सुनील से हाथ बंधवाए। इसके बाद राजवीर से रस्सी से गला घोंटने को कहा। हत्या के बाद आरोपी शव को वहीं फेंककर चले आए थे। पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक ने राजवीर को 80 हजार रुपए देने का लालच दिया था। 10 हजार रुपए एडवांस में भी दिए थे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications