Rajasthan News: न्याय के लिए जब रेप पीड़िता महिला चढ़ गई पानी की टंकी पर,देखिए फिर क्या हुआ?

Rajasthan News: दौसा जिले में आज एक रेप पीड़िता महिला न्याय की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।

पूरा मामला 16 जनवरी का बताया जा रहा है,जहां दौसा जिले के सिकंदरा पुलिस थाने में महिला ने रेप का मामला दर्ज करवाया था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

today-in-dausa-district-of-rajasthan-a-rape-victim-woman-protested-by-climbing-on-a-tank-demanding

दौसा में रेप पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो आज पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन कर दिया। दौसा जिले के सिकंदरा थाने इलाके में 16 जनवरी को महिला ने खुद के साथ रेप होने का मामला दर्ज करवाया था।

इसके बाद महिला का आरोप यह है कि आज तक पुलिस ने ना तो आरोपियों को गिरफ्तार किया और ना ही कोई कार्रवाई की। इसी के चलते आज वह न्याय मांगने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ी है

दौसा के सदर थाना इलाके के कलेक्ट्रेट समीप भांकरी रोड पर आज अल सुबह एक दुष्कर्म की पीड़िता महिला न्याय की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई।

पुलिस से रेप के मामले में कार्यवाही मांग रखने लगी सूचना पर सदर थानाधिकारी गौरव प्रधान जाप्ते के साथ पहुंचे। जहां पीड़िता महिला को समझाइश के प्रयास करने लगे लेकिन महिला अपने न्याय की दिलाने मांग पर अड़ गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने टंकी के नीचे की और चारों तरफ जाल बंधवाया, और पीड़िता से नीचे उतरने की समझाइश करते रहे।

जिसके बाद सदर थाने की एक महिला कांस्टेबल टंकी के ऊपर चढ़कर गई और पीड़िता महिला को समझा बुझाकर नीचे उतार कर लेकर आई।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी राधेश्याम उर्फ पप्पू गुर्जर के ख़िलाफ़ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उधर पुलिस पीड़िता महिला को अपने एसपी कार्यालय लेकर पहुंची जहां पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और पीड़िता को भरोसा दिलाया कि अब इस मामले में जल्द गहनता से जांच की जाएगी।

इस मामले में एडिशनल एसपी शंकर लाल मीणा का कहना है कि पानी की टंकी पर चढ़ी रेप पीड़िता को समझा बूझकर उतार लिया गया है अब इस मामले की जांच एडिशन एसपी शंकर लाल मीणा के पास है जल्द ही मामले में जांच पूरी की जाएगी हालांकि पीड़िता किस जिले की है इस बात को पुलिस नजरअंदाज करते हुए नजर आई

मामला 16 जनवरी को सिकंदरा थाने पर दर्ज हुआ था

पीड़िता महिला ने गत 16 जनवरी को सिकंदरा थाने मामला दर्ज कराया है करीब दस साल से मे अपने पति के साथ रेटा के खेतो की रखवाली करने का काम करते है उससे मिलने वाले अनाज में मेरे घर का लालन पालन कर रहे है लेकिन गत 16 जनवरी को देर शाम जब में बीडी लेने डोडीवाल की दुकान पर लेने गई तो विष्णु पारीक ने मुझे खेतो की रखवाली करने की कही। कहा की तुझे खेतों पर रात को हम चार पांच साजी मिलकर बात करके रखवाली तय करे देगे। जब में रात्रि करीब 7 बजे बालाजी मन्दिर के पास खेतो पर गई तो वहां पहले से राधेश्याम उर्फ पप्पू पोसवाल मोजुद था। मैने पूछा की आऔर साजी कहा है तो कहा की बैठ जा कुछ देर में आ रहे है थोडी देर बाद पप्पू पोसवाल मेरे माथ जबरदस्ती करने लगा व विरोध करने के बाद भी करीब 10 मिनट तक दुष्कर्म करता रहा। वह किसी को बताने पर जान में मारने की धमकी दी वह गांव से निकालने की धमकी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+