Tika ram Jully: राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष पद तक पहुंचने वाले पहले दलित नेता टीका राम जूली की पूरी कहानी
Tika Ram Jully leader of CLP Rajasthan Assembly: अलवर ग्रामीण से विधायक टीका राम जूली को राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में हार के बाद व लोकसभा चुनाव 2024 से पहले दलित नेता टीका राम जूली को बड़ी जिम्मेदारी दिया जाना कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव माना जा रहा है।

अलवर ग्रामीण सीट से तीसरे कांग्रेस के विधायक टीका राम जूली मूलरूप से अलवर जिले की बहरोड़ तहसील के गांव काठूवास के रहने वाले हैं। टीकाराम की स्कूली शिक्षा हरियाणा में हुई। इन्होंने जिला परिषद के चुनाव से राजनीति में एंट्री ली और जिला परिषद सदस्य से नेता प्रतिपक्ष तक का सफर तय कर लिया।
टीका राम जूली तीसरी बार विधायक
गांव काठूवास में 3 सितंबर 1980 को जन्मे टीका राम जूली अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से तीन बार 2008, 2018 व 2023 में कांग्रेस के विधायक बने चुके हैं।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में टीका राम जूली ने भाजपा प्रत्याशी मास्टर रामकिशन को 26477 वोटों से हराया था। अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में टीका राम जूली 27333 मतों से चुनाव जीते। जूली को 108584 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी जयराम जाटव को 81251 वोट मिले।
25 साल से राजनीति में सक्रिय
टीका राम जूली ढाई दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। साधारण परिवार में जन्मे टीकाराम जूली मिलनसार व्यवहार के साथ कुशल प्रबंधन के धनी हैं। अब नेता प्रतिपक्ष के रूप में इनको राजस्थान विधानसभा में बड़ी जिम्मेदारी दी गई।












Click it and Unblock the Notifications