Rajasthan News: हलक में आ गई जान, जब बीच सड़क पहुंच गई बाघिन सुल्ताना शावकों के साथ
Rajasthan Tigar News: राजस्थान की टाइगर सिटी सवाईमाधोपुर के रणथम्भौर में आज बाघिन सुल्ताना अपने तीन शावकों के साथ त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर नजर आई।
बाघिन सुल्ताना जब अपने तीन शावकों के साथ मुख्य मार्ग पर दिखने पर एक बारगी तो श्रद्धालुओं की जान हलक में आ गई। लेकिन थोड़े ही पल में शावकों को देख रोमांचित हो उठे।

दरअसल सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क की बाघिन सुल्ताना एक बार फिर रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश मन्दिर मार्ग पर आ गई।
बाघिन सुल्ताना अपने शावकों के साथ गणेश मार्ग पर विचरण करती नजर आई। इस दौरान बाघिन को देखकर त्रिनेत्र गणेश आने जाने वाले श्रद्धालु की जान हलक में आ गई।
Recommended Video
जंगल सफारी से लौट रहे पर्यटक बाघिन और शावकों को बीच रास्ते देखकर रोमांचित हो उठे।
दरअसल रणथंभौर की बाघिन सुल्ताना और उसके तीन शावक त्रिनेत्र गणेश मन्दिर मार्ग पर आ गए। त्रिनेत्र गणेश मार्ग स्थित आड़ा बालाजी के पास बाघिन और उसके शावक सड़क किनारे एंव सड़क पर चहल कदमी करते हुए दिखाई दिए।
बाघिन और अपने शावकों के साथ करीब 20 मिनट तक सड़क के आस पास घूमती रही। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघिन व शावकों की मॉनिटरिंग शुरु कर दी।
वन विभाग के अनुसार बाघिन का मूवमेंट इसी इलाके में बना हुआ है। जिसके चलते एतिहात के तौर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
बाघिन सुल्ताना रणथम्भौर की काफी चर्चित बाघिन है और यह रणथम्भौर की सबसे एग्रेसिव बाघिनों में से एक बाघिन है। बाघिन टी-107 सुल्ताना बाघिन टी-39 की बेटी है। बाघिन की उम्र करीब साढ़े सात है और बाघिन तीन बार मां बन चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications