भीलवाड़ा : चोरों ने मंदिर पुजारी को बंधक बनाकर मूर्तियों से आभूषण चुराए, वारदात CCTV कैमरे में कैद

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में चोरों का खौफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। यहां तक की अब बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए मंदिर को भी नहीं छोड़ा है। आए दिन चोर मदिर जैसे पवित्र स्थान को भी निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला भीलवाड़ा जिले का है।

Theft in temple of Umri Village Mandal Tehsil Bhilwara District rajasthan priest was made hostage

भीलवाड़ा जिले के करेडा उपखंड क्षेत्र के उमरी ग्राम पंचायत के मंदिर पुजारी घनश्याम दास वैष्णव और पुजारी के बेटे को बंधक बना कर मंदिर में रखे आभूषणों को लेकर चोर फरार हो गए। वहीं, चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, लेकिन शातिर चोरों आभूषण सहित सीसीटीवी कैमरे और हार्ड डिस्क तोड़कर साथ ले गए।

ग्रामीणों की सूचना पर रायपुर थाना अधिकारी प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से पुलिस ने साक्ष्य उठाए और डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मंदिर से कुछ ही दूर एक नदी में मंदिर से चुराई एलईडी और कुछ सामान पड़ा मिला है, जो चोरों ने फेंका था। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+