राजस्थान में मुफ्त बिजली को लेकर विधानसभा में उठा मुद्दा, ऊर्जा मंत्री हीरालाल के जवाब के बाद आया यह रिएक्शन
Rajasthan Assembaly News: राजस्थान में पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की ओर से दी गई 100 यूनिट मुफ्त बिजली में कुछ लोगों को लाभ नहीं देने और सरचार्ज बढ़ाने को लेकर आज विधानसभा में सवाल उठा।
बीएसपी विधायक मनोज न्यांगली ने विधानसभा में मुफ्त बिजली और सरचार्ज को लेकर सवाल उठाया तो ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने जवाब भी दिया।
राजस्थान में एक मध्यम वर्गीय समाज का तबका मुफ्त बिजली और सरचार्ज को लेकर इन दिनों बड़ी असमंजस की स्थिति में है। हर कोई एक सवाल उठा रहा है कि क्या भाजपा सरकार पुरानी योजनाओं को बंद कर देगी।
आज विधानसभा में बीएसपी विधायक मनोज न्यांगली ने मुफ्त बिजली और सरचार्ज बढ़ाने को लेकर सवाल पूछा तो ऊर्जामंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि वर्तमान में नए उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली मुफ्त नहीं दी जाएगी।

100 यूनिट फ्री बिजली उन्हीं को दी जा रही है जिन्होंने पूर्व में रजिस्ट्रेशन करा रखा है। सरकार अभी विद्युत उपभोग चार्ज के अतिरिक्त शुल्क और करो को कम करने का विचार नहीं रखती है।
इसके बाद बसपा विधायक मनोज न्यांगली ने कहा कि राजस्थान की जनता के साथ भेदभाव किया जा रहा है, उस पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में एक करोड़ 29 लाख उपभोक्ता है। वर्तमान में 98 लाख 23 हजार को लाभ दिया जा रहाा है।
बिना रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं की संख्या 30 लाख है, पूर्ववर्ती सरकार की मंशा होती तो सभी उपभोक्ताओं को लाभ दिया जाता, कांग्रेस सरकार ने रजिस्ट्रेशन का राइडर रखा, जिसकी वजह से सभी उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली का लाभ नहीं मिल रहा है।
इसके बाद विधायक मनोज न्यांगली ने कहा कि अब आपकी सरकार है आप रजिस्ट्रेशन शुरू करो, फ्यूल सरचार्ज कम करने की जगह सरकार बढ़ाना चाहती है।
इसके जवाब में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि 200 यूनिट तक वाले उपभोक्ताओं का फ्यूल सरचार्ज राजस्थान सरकार वहन कर रही, आगे भी 100 यूनिट बिजली फ्री और 200 यूनिट तक किसी तरह का कोई चार्ज बिजली के बिल में नहीं लिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications